{"_id":"624c9c437041bb27cc28397f","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2364468194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से निकल रहा है धुआं, बोलकर उड़ा लिए एक लाख और गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से निकल रहा है धुआं, बोलकर उड़ा लिए एक लाख और गहने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार से निकल रहा है धुआं, बोलकर उड़ा लिए एक लाख और गहने
साहिबाबाद। कार से धुआं निकलने की बात कहकर दो बदमाशों ने महिला चिकित्सक की कार से करीब एक लाख रुपये और जेवरात से भरे दो बैग उड़ा लिए। पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
राजेंद्रनगर में मनीषा मावी परिवार के साथ रहती हैं। वह चिकित्सक हैं। उनका टीला मोड़ क्षेत्र में अस्पताल है। रविवार शाम वह अपनी कार से अस्पताल जा रही थीं। ऑक्सी होम सोसायटी के पास पहुंची, तभी एक बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें कार से धुआं निकलने की बात कही। उन्होंने आगे जाकर कार रोकी। कार से उतरकर इंजन व साइलेंसर चेक करने लगीं। तभी बाइक सवार दोनों युवक वापस आए और उनकी कार में रखे दो बैग निकाल लिए। दोनों मौके से फरार हो गए। मनीषा ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया और शोर मचाया। महिला के मुताबिक दोनों बैग में हीरे की दो अंगूठी, एक लाख की नकदी, आधार कार्ड, डीएल, पेन कार्ड, पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज रखे थे। मनीषा ने थाने में जाकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएचओ ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।