{"_id":"6242126794703421f7705dc2","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2360358128","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सोता रहा परिवार, चोर कमरों से ले गए 7 मोबाइल और गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सोता रहा परिवार, चोर कमरों से ले गए 7 मोबाइल और गहने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में सोता रहा परिवार, चोर कमरों से ले गए 7 मोबाइल और गहने
साहिबाबाद। भोपुरा के राजीव कालोनी गली नं-4 में रविवार देर रात चोरों ने चार लोगों के कमरे में घुसकर सात मोबाइल फोन और गहने चोरी कर लिए। घटना के दौरान पेंट-पुताई का काम करने वाला राजकुमार छोटे बेटे की तबीयत खराब होने से घर का गेट खोलकर सो रहा था। वहीं, अन्य लोगों के कमरों में चोर छत के रास्ते अंदर घुसे। सभी ने साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राजकुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से बेटे रितेश (12) को चेचक के कारण सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी। इस वजह से वह रात में घर का गेट खोलकर सो गए थे। सुबह साढ़े चार बजे पानी पीने के लिए उठे तो उन्हें दो मोबाइल नहीं मिले। इस बीच उन्होंने गली में किसी के शोर मचाने की आवाज सुनी। वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि चोरों ने संदीप के कमरे से भी मोबाइल चोरी कर लिया था। वह कपड़ों की सिलाई कर परिवार पालता है। चोरों ने उसका एक एंड्राइड फोन चोरी कर लिया। सुबह सात बजे दोनों ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि चोरों ने दीपक के कमरे से एक मोबाइल ओर विनोद के कमरे में रखे मोबाइल व अंगूठी चोरी कर ली। दीपक का कहना है कि वह बाजार में जूते बेचकर परिवार का पालन पोषण करता है। मकान के ऊपर सीढ़ियों का गेट हमेशा खुला रहता है। चोर पड़ोस की छत से चढ़कर उनके कमरे तक पहुंचे और वहां चोरी को अंजाम दिया।
थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे का कहना है कि चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। सर्विलांस की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।