फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

घर खर्च न देने पर बड़े भाई की चाकुओं से गोदकर की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
घर खर्च न देने पर बड़े भाई की चाकुओं से गोदकर की हत्या
विज्ञापन

साहिबाबाद। शहीद नगर में रविवार तड़के घर खर्च न देने और पारिवारिक विवाद में कहासुनी के बाद अमान ने अपने बड़े भाई सुलेमान (28) की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। इसके बाद लहूलुहान अवस्था में भाई को छोड़कर बाहर भाग गया। परिजन सुलेमान को तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने अमान को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।
गंदे नाले के पास बंगाली कालोनी में सुलेमान अपनी मां, भाई सलमान और अमान व बहन महजबी के साथ किराए के कमरे में रहता था। वह पल्लेदारी करता था, जबकि अमान आइसक्रीम की ठेली लगाकर घर चलाता था। सलमान की मानसिक हालत ठीक नहीं बताई गई। कुछ वर्ष पूर्व पिता की मौत होने के बाद सुलेमान पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी। पुलिस ने बताया कि सुलेमान पल्लेदारी करके जो भी पैसा कमाता था वह सारा नशा करने में उड़ा देता था। इस बात को लेकर अमान और सुलेमान में कई बार झगड़ा भी हुआ था। हर बार परिवार के लोग दोनों को अलग कर विवाद शांत करा देते थे। रविवार सुबह सुलेमान ऊपर वाले कमरे में सो रहा था। तभी दोनों के बीच इन्हीं बातों पर झगड़ा हो गया, उनका शोर सुनकर घर के सदस्यों ने दोनों को दूर हटाकर शांत कराने का प्रयास किया। इस बीच अमान घर से बाहर गया और कुछ मिनट बाद चाकू लेकर आया, जिससे उसने सुलेमान के पैर में, फिर शरीर पर ताबड़तोड़ कई वार कर घर से बाहर भाग गया। अचानक जमीन पर गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे और सुलेमान को अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना पर थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य आदि एकत्र किए।
विज्ञापन

सीमापुरी के कूड़ेदान में फेंक दिए कपड़े और चाकू
सुलेमान की हत्या करने के बाद आरोपी अमान घर से भागकर 200 मीटर दूर सीमापुरी पहुंच गया। वहां उसने एक कूड़ेदान में खून से सने कपड़े व चाकू फेंक दिए। इसके बाद लोगों द्वारा फेंके गए दूसरे कपड़ों को पहनकर वह घर की तरफ आ रहा था। तभी रास्ते में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सीमापुरी के कूड़ेदान से कपड़े व चाकू बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे से झगड़े ने बिगाड़ दिया पूरा परिवार
घटना के बाद से पूरा परिवार टूट चुका है। घर की पूरी जिम्मेदारी अमान पर थी। वहीं, आइसक्रीम की ठेली लगाकर राशन-पानी और किराया दे रहा था। बड़ा भाई होने के बावजूद सुलेमान की तरफ से उसको आर्थिक मदद नहीं मिल रही थी। अब सुलेमान की हत्या के बाद मां और बहन पर पूरी जिम्मेदारी आ गई है।

कोट
अभी परिवार की तरफ से लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा आरोपी की काउंसिलिंग भी कराई जाएगी। - नागेंद्र चौबे, थाना प्रभारी साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed