{"_id":"6240c2fcdf27796874053ce2","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2359868126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी मालिक कार्टून में कर रहा था शराब की तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी मालिक कार्टून में कर रहा था शराब की तस्करी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी मालिक कार्टून में कर रहा था शराब की तस्करी
साहिबाबाद। सीमा बॉर्डर पर पुलिस ने गोदाम मालिक अंशुल अरोड़ा की शिकायत पर खाने-पीने के 25 कार्टून में अवैध शराब पकड़ी है। दिल्ली से बिहार के पटना में शराब की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने 30 पेटी में 360 बोतल और 20 पेटी में 800 पव्वे शराब बरामद की है।
अंशुल अरोड़ा का आरोप है कि साउथ वेस्ट दिल्ली के कुतुब विहार में रोहन ट्रेडर्स के मालिक ने उन्हें 25 कार्टून में खाने-पीने का सामान बताकर 21 मार्च को उनके गोदाम पर भेजे थे। इन कार्टूनों को बिहार के पटना भेजना था। अंशुल ने पहले तो इन कार्टून को बिहार के लिए रवाना कर दिया, जब इसी पते के लिए रोहन ट्रेडर्स ने 22 मार्च को दोबारा 25 पेटी भेजी तो उन्हें शक हो गया। उन्होंने कार्टून की जांच कराकर साहिबाबाद पुलिस को आरोपी रोहन ट्रेडर्स के मालिक के खिलाफ लिखित शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उनके गोदाम पहुंचकर सभी कार्टून को बरामद कर लिया। थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे का कहना है कि रोहन ट्रेडर्स के मालिक की फोन नंबर के आधार पर तलाश की जा रही है।