फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग, 25 लाख का जला सामान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग, 25 लाख का जला सामान
विज्ञापन

लोनी। बंथला मार्ग टोली मोहल्ला कॉलोनी में रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आग लग गई। आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी और पीड़ित परिवार के साथ आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी के 10 टैंकरों की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग शॉट सर्किट होने के चलते लगी है।

मूलरूप से चिरोड़ी गांव निवासी जाकिर अली परिवार के साथ टोली मोहल्ला कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने अपने घर के नीचे वाले फ्लोर पर इलेक्ट्रॉनिक का शोरूम बना रखा है। सबसे ऊपर वाले फ्लोर पर वह परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर से निकलने का रास्ता दूसरी गली से होकर जाता है। रविवार सुबह शोरूम में आग लगने पर आसपास के लोगों ने उन्हें जानकारी दी। उन्होंने परिवार के सदस्यों को पीछे के रास्ते से नीचे उतारा। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि आग लगने से सभी सामान जल गया। करीब 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वह कुछ दिनों पहले ही शोरूम का सामान ले आए थे। लोनी कोतवाली एसएचओ अजय चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद शार्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed