{"_id":"62334fc75bf58b21e82e1b76","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd23554495","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस से उतर रहा युवक पहिये के नीचे कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बस से उतर रहा युवक पहिये के नीचे कुचला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती बस से उतर रहा युवक पहिये के नीचे कुचला
साहिबाबाद। अर्थला में पाल ढाबे के सामने बृहस्पतिवार सुबह हापुड़ निवासी आकाश वाल्मीकि (25) को रोडवेज बस ने कुचल दिया। उनका चलती बस से उतरने के दौरान अचानक पैर फिसल गया था। इससे बस का पहिया चढ़ने पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर जमा लोगों की भीड़ ने तुरंत बस को घेर लिया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। चालक घटनास्थल पर बस छोड़कर फरार हो गया। उधर, पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हापुड़ में आवास विकास परिषद की कॉलोनी में आकाश वाल्मीकि परिवार के साथ रहता था। उसकी एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। आकाश रोजाना आनंद औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी में काम करने आता था। वह सुबह करीब 9:30 बजे रोडवेज बस में बैठकर मोहन नगर आ रहा था। लेकिन इससे पहले वह बस से उतरने का प्रयास करना लगा था। अर्थला के पास पाल ढाबे के सामने जैसे ही वह चलती बस से उतरा, अचानक पैर फिसलने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बस के पहिए के नीचे आ गया। इससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ ने शोर मचाकर बस को घेर लिया। इस बीच घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मोहन नगर चौकी इंचार्ज ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद उसकी पहचान कराकर परिजनों को सूचना दे दी।
परिवार को संभालने की जिम्मेदारी थी आकाश पर :
पुलिस ने बताया कि आकाश के पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार पालते हैं। आकाश की एक वर्ष पहले ही शादी होने पर वह जिम्मेदारी उठाने लगा था। इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस को अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
साहिबाबाद थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया है, अभी परिवार ने शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।