फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

खाली प्लॉट में मिले पशु अवशेष भाजपाई धरने पर बैठे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
खाली प्लॉट में मिले पशु अवशेष भाजपाई धरने पर बैठे
विज्ञापन

लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की विजय विहार स्थित खाली मैदान में बुधवार सुबह पशु अवशेष मिलने पर भाजपाइयों ने हंगामा किया। 24 घंटे में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपाई धरने पर बैठ गए। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर मौके पर पहुंचे।
भाजपा नेता बृमेश तिवारी ने बताया कि सुबह राहगीरों को खाली प्लॉट में पशु अवशेष मिले। उनकी सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। इस दौरान कुछ लोग और मौके पर आ गए। उन्होंने बताया कि अज्ञात ने 4 से 5 पशुओं की हत्या कर अवषेश मौके पर फेंक दिए हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वहां नारेबाजी होने लगी। करीब एक घंटा तक भाजपाई धरने पर बैठे गए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद भाजपाई धरने से उठे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि यहां पशु अवशेष मौके पर कैसे आए हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed