{"_id":"6232189a9679942d846f67f3","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd235465787","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला चिकित्सक की बहादुरी से बदमाश नहीं लूट सके मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला चिकित्सक की बहादुरी से बदमाश नहीं लूट सके मोबाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हौसला: बदमाशों से भिड़ीं महिला चिकित्सक, मोबाइल लुटने से बचाया
कौशांबी। सुबह टहलने निकली महिला चिकित्सक से बाइक सवार दो बदमाशों ने अंसल प्लाजा के पास मोबाइल लूटने का प्रयास किया। चिकित्सक की बहादुरी के चलते बदमाश मोबाइल नहीं लूट सके। लूट में विफल होने पर बदमाश चिकित्सक को पीटकर भाग गए।
मंगलवार को वैशाली में रहने वाली एक महिला चिकित्सक सुबह टहलने निकली थीं। उन्होंने बताया कि अंसल प्लाजा के पास पहुंचते ही बाइक सवार दो बदमाश उनके पास आकर रुके। इस दौरान वह फोन पर बात कर रही थीं। तभी बदमाशों ने उनका फोन लूटने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने अपना फोन नहीं छोड़ा और बदमाशों ने भिड़ गईं। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग आने लगे। लोगों को आता देख बदमाश मौके से भागने लगे। इस दौरान पीड़िता ने सड़क किनारे पड़े एक पत्थर को उठाकर बदमाशों को मारा। तभी बदमाश वापस आए और उनकी पिटाई कर मौके से भाग गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। कौशांबी थाना प्रभारी सचिन मलिक ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बदमाशों की तलाश की जा रही है।