{"_id":"621fc7a30465d5774a5230ae","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2348418128","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित पेपर मील में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित पेपर मील में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित पेपर मील में लगी आग
साहिबाबाद। औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 की पेपर मील गणपति इंडस्ट्रीज में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। इस बीच कंपनी में कर्मचारी काम कर रहे थे। फायर कर्मियों ने पहली मंजिल पर फंसे चार कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद चार गाड़ियों की मदद से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। उधर, आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में 42/9 में निशा जैन और अजय जैन की गणपति इंडस्ट्रीज के नाम से पेपर मील है। बुधवार सुबह कंपनी के अंदर कर्मचारी मशीन पर काम कर रहे थे कि अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं उठने पर कंपनी में इमरजेंसी अलार्म बजा तो प्रबंधक और स्टाफ अलर्ट हो गया। सभी ने पानी व फायर फाइटिंग सिस्टम से आग बुझाने का प्रयास किया, मगर आग फैलती गई। चिंता की बात यह रही कि पहली मंजिल पर चार कर्मचारी आग के बीच फंसे हुए थे। उन्हें दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला।
उद्यमी अजय जैन ने बताया कि आग से मशीन और पेपर के अलावा अन्य कीमती सामान जल गया। हालांकि अभी नुकसान का अनुमान नहीं है। दमकल विभाग के फायर ऑफिसर योगेंद्र कुमार का कहना है कि 20 कर्मियों ने चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।