{"_id":"607205878ebc3ecbaa3c5059","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2169541140","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईयरफोन लगा रेलवे ट्रैक के किनारे टहल रहे युवक की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईयरफोन लगा रेलवे ट्रैक के किनारे टहल रहे युवक की चपेट में आकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईयर फोन लगा रेलवे ट्रैक के किनारे
टहल रहे युवक की चपेट में आकर मौत
लोनी। कोतवाली लोनी बंथला के पास शनिवार सुबह ईयर फोन लगाकर रेलवे ट्रैक के पास मॉर्निंग वॉक कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार करते हुए शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
संगम विहार कॉलोनी में विकास वर्मा 20 परिवार के साथ रहते थे। वह अपने पिता की ज्वेलरी की दुकान पर पिता की मदद करते थे। अनिल वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे उनका बेटा बंथला की तरफ मॉर्निंग वॉक पर गया था। वह रेलवे लाइन के पास कान में लीड लगाकर दौड़ लगा रहा था। इस दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही ट्रेन ने की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेन चालक ने कई बार हॉर्न बजाया, लेकिन कान में लीड लगने के चलते विकास को आवाज नहीं आई। बंथला बंद फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसा हुआ देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। परिजन विकास को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीआरपी चौकी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता का कहना है कि परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।