{"_id":"6026d9ca8ebc3e1dcc71c594","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2136436133","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में सबसे प्रदूषित रहा गाजियाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में सबसे प्रदूषित रहा गाजियाबाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद
साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर शुक्रवार को एक बार फिर देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। गाजियाबाद शहर का एक्यूआई मानकों से साढ़े तीन गुना अधिक 372 दर्ज किया गया।
शहर का प्रदूषण स्तर पिछले कई दिनों से रेड जोन में बना हुआ है। बृहस्पतिवार को शहर के एक्यूआई में कमी देखी गई लेकिन शुक्रवार को एक्यूआई एक बार फिर से मानकों से साढ़े तीन गुना अधिक तक पहुंच गया। शहर का एक्यूआई शुक्रवार को 27 प्वाइंट बढ़कर 372 तक जा पहुंचा। वहीं आंकड़े देखे जाए तो गाजियाबाद में वसुंधरा इलाका सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां पर एक्यूआई 388 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम दस का स्तर 349 दर्ज किया गया। पीएम 2.5 का स्तर 388 रहा। इंदिरापुरम में एक्यूआई 377 रहा। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 323 और 399 दर्ज हुआ। लोनी का एक्यूआई भी मानकों से साढ़े तीन गुना अधिक रहा। यहां पर एक्यूआई 371 दर्ज हुआ। इसके साथ ही यहां पर पीएम दस का स्तर 338 दर्ज किया गया। वहीं पीएम 2.5 का स्तर 371 रहा। संजय नगर का एक्यूआई गाजियाबाद में सबसे कम 351 रहा। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 307 और 353 रहा।