फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

साजिश के तहत किसानों को बिना मांगें माने घर भेजने का हो रहा प्रयास : राकेश टिकैत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
यूपी गेट से बुधवार को मीटिंग के लिए जाते राकेश टिकैत। - फोटो : GHAZIABAD City
साजिश के तहत किसानों को बिना मांगें माने घर भेजने का हो रहा प्रयास : राकेश टिकैत
विज्ञापन

साहिबाबाद। दिल्ली में घटना को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पूर्व प्रायोजित बताकर सरकार की खामी बताया। उन्होंने कहा कि किसानों का लालकिले पर जाने का कोई मकसद नहीं था, जो भी वहां गया है सरकार उसे चिन्हित करके कार्रवाई करे। भाकियू पहले से ही शांतिपूर्ण तरीके से रैली निकालने का आह्वान कर रही थी। आंदोलन में जो भी गलत विचारधारा का होगा, उसे चिन्हित करके घर भेजने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत सरकार किसानों की मांगों को बिना माने घर भेजने का प्रयास कर रही है। लेकिन यह देश के किसानों का मामला है, किसान बिना कानून वापसी कराए घर वापस नहीं जाएंगे।
राकेश टिकैत ने दिल्ली की घटना पर कहा कि लालकिले पर इतनी सुरक्षा के बीच अराजकतत्व कैसे आसानी से पहुंच गए। लालकिले पर धार्मिक झंडा फहराने वाले के फोटो सोशल मीडिया पर किसके साथ वायरल हो रहे हैं, इसे भी दिखाया जाए। फोटो से देश को पता चले कि उस शख्स का किस पार्टी से और किन-किन लोगों से संबंध है। राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि जिस रास्ते से किसानों को ट्रैक्टर रैली लेकर जाना था, उस पर पुलिस ने तीन-तीन जगह पर बैरिकेडिंग लगा रखी थी। इस मामले की पूरी तरह जांच होनी चाहिए। राकेश टिकैत ने कहा कि जिस भी व्यक्ति ने पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने या नुकसान कराने का काम किया, उसे चिन्हित करके कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस घटना को एक एक सोचा समझा षड्यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर रैली के दौरान किसानों के वॉलंटियर भी मौजूद थे, शाम पांच बजे के बाद दिल्ली में कोई किसान नहीं रहा। जो लोग रास्ता भटक गए थे, उन्हें वॉलंटियर साथ ले आए थे। शाम पांच बजे के बाद दिल्ली पुलिस ने किसानों को जाने के लिए रास्ता नहीं दिया, वहां पर अभी भी बैरिकेड लगी हुई है।
विज्ञापन

किसानों ने नारेबाजी के साथ निकाल पैदल मार्च
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह के आंदोलन को अलविदा कहने के बाद यूपी गेट पर किसानों का गुस्सा बढ़ गया। सौ से अधिक किसान इकट्ठा हुए और हाईवे से नीचे उतरकर तेजी से नारेबाजी करने लगे। इसके बाद सभी एक साथ पैदल मार्च करते हुए यूपी गेट फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे, वहां से भाकियू के कुछ किसान भी जुड़े और सभी एक साथ तेजी से पैदल मार्च करते हुए दोबारा हाईवे पर चढ़ गए। इस दौरान वहां खड़े लोगों में कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई लेकिन बुजुर्ग किसानों के समझाने पर सभी शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed