फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

सड़क के बाद अब किसान स्क्रीन पर भी उतारेंगे आंदोलन की फिल्म बॉर्डर पार्ट-2

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
यूपी गेट पर निर्माणाधीन फिल्म बॉर्डर पार्ट 2 का बोर्ड लगाते किसान - फोटो : GHAZIABAD City
पर्दे पर भी दिखेगा किसानों का आंदोलन, बन रही फिल्म
विज्ञापन

साहिबाबाद। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का चल रहा आंदोलन अब सड़क से लेकर फिल्मी दुनिया के पर्दे पर भी दिखेगा। इसमें गाजीपुर किसान आंदोलन को प्रमुख तौर पर रखा जाएगा। भाकियू के पदाधिकारी ही इसमें मुख्य किरदार होंगे। फिल्म की पटकथा और किरदार से लेकर तमाम बिंदुओं पर काम तेज हो गया है। शुक्रवार को किसानों ने यूपी गेट पर निर्माणाधीन फिल्म बॉर्डर पार्ट-2 के बोर्ड और बैनर लगा दिए। इसे देखकर किसानों में काफी उत्साह दिख रहा था।
किसानों की इस निर्माणाधीन फिल्म बॉर्डर-2 में हिंदुस्तान की झांकी भी दिखाई जाएगी। इसमें विभिन्न राज्यों के किसानों द्वारा की जा रही खेती और फसल की हालत को दिखाया जाएगा। निर्देशक और किसान नेपाल सिंह ने बताया कि फिल्म में यूपी गेट आंदोलन को मुख्यतौर पर रखा जाएगा। जिसमें सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों की बारीकियों को बताया जाएगा। जिससे मजबूर होकर किसान आंदोलन करने को सड़क पर उतरे। इसके अलावा दिल्ली में वोट क्लब आंदोलन, मेरठ आंदोलन, नईमा आंदोलन और मुजफ्फरनगर, रेल रोको आंदोलन और मुंबई के अलावा कर्नाटक-केरल आंदोलन की तस्वीर भी इसमें शामिल होगी। फिल्म में बिजली का मुद्दा, गन्ने बकाए का भुगतान और किसानों की दुर्दशा दिखेगी। इसके लिए मुख्य किरदार को भी चुन लिया गया है। जिसमें राकेश टिकैत, यशवीर सिंह, धर्मेंद्र, सरदार वीएम सिंह, सरदार गुनाम सिंह चंढूनी, कुजवंत सिंह, राजबीर सिंह, जगतार सिंह, चौ. विजयपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, पूर्व डीएसपी उम्मेद सिंह, दिनेश खेड़ा, मांगेराम त्यागी, नीलम त्यागी, निर्देश चौधरी, वीरेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, काले सिंह, महेरा ठाकुर, जमील अहमद, योगेंद्र सिंह, चौ. धर्मवीर सिंह, दिगंबर सिंह, होशियार सिंह, मनोज सिंह, बाबू खां, रामवीर सिंह, मनवीर सिंह, जय सिंह प्रधान और वीर सिंह, सत्यदेव सिंह के साथ वेटरंस एसोसिएशन के पूर्व सैनिक शामिल होंगे।
विज्ञापन

गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में होगी शूटिंग :
निर्देशक नेपाल सिंह के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग आंदोलन खत्म होने के बाद शुरू हो जाएगी। उसे बनने में करीब आठ-नौ माह का समय लगेगा। इसकी शूटिंग भी गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर के इलाकों में होगी। सभी मुख्य किरदारों को इस बारे में बता दिया गया है। जबकि फिल्म में हिंदुस्तान की झांकी दिखाने के साथ करीब तीन या चार गाने भी भाकियू से जुड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैंसा और डिजाइनर बुग्गी लेकर मेरठ से यूपी गेट पहुंचे कपिल
मेरठ निवासी कपिल चौधरी शुक्रवार को भैंसा और डिजाइनर बुग्गी लेकर यूपी गेट पहुंचे। उनका कहना था कि वह भैंसा बुग्गी के साथ ट्रैक्टर रैली में शामिल होंगे। इसकी तैयारी को लेकर वह मेरठ से चले थे। उनके साथ बुग्गी पर ही अन्य किसान भी बैठकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed