फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

ट्रैक्टरों को दे डीजल, वरना सड़क और हाईवे भी होंगे जाम : राकेश टिकैत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
ग जियाबाद- यूपी गेट। ट्रैक्टर रैली में भारी संख्या भाग लेने आए ट्रैक्टर व ट्रॉलियां। लिंक रोड का ? - फोटो : GHAZIABAD City
ट्रैक्टरों को दें डीजल, वरना सड़क और हाईवे भी होंगे जाम : राकेश टिकैत
विज्ञापन

साहिबाबाद। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली से पहले भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों को पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। इससे ट्रैक्टर रास्तों में रुके हुए हैं। कहा कि यदि पेट्रोल पंपों पर डीजल नहीं दिया गया तो किसान हाईवे और सड़क जाम करेंगे। उन्होंने किसानों से अपील की है कि जहां भी पेट्रोल-डीजल नहीं मिल रहा, वहीं पर रास्ते में ट्रैक्टर लगाकर धरने पर बैठ जाएं। राकेश टिकैत ने कहा कि यदि किसानों को परेशान करना बंद नहीं किया गया तो मॉल और पेट्रोल पंपों पर सील लगेगी व सामानों का बहिष्कार होगा। ट्रैक्टर रैली को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि जहां से पुलिस अधिकारियों के साथ रूट तय हुआ है, सभी किसान वहां से एक साथ दिल्ली की तरफ चलेंगे।
राकेश टिकैत ने कहा कि पूरे प्रदेश में ट्रैक्टरों को डीजल नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में किसान वहीं सड़क पर बैठ जाएं और फिर एक दो दिन में जब डीजल मिल जाए तो चल पड़ें। इससे सरकार की भी आंख खुल जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों को डीजल न देने का आदेश है। उन्होंने एक पेट्रोल पंप पर इस संबंध में लगे पोस्टर को भी मोबाइल में दिखाया। कहा कि देश में पहली बार हो रहा है कि किसानों को तेल नहीं मिल रहा। कहा कि सरकार हर वो हथकंडा अपना रही है जिससे किसान ट्रैक्टर के साथ दिल्ली न आ सकें। उन्होंने सरकार को कड़ा संदेश दिया कि पेट्रोल पंपों को खुलवा दें, वरना आंदोलन और भी बड़ा होगा। उत्तर प्रदेश को भी हरियाणा, पंजाब बनते देर नहीं लगेगी। इससे पूरा सिस्टम बंद हो जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पेट्रोल पंप नहीं खुले तो टोल फ्री होंगे, पेट्रोल पंपों पर सील लगेगी और मॉल भी बंद होंगे, सभी चीजों का बहिष्कार होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार भी आंदोलन कराने के मूड में :
सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर राकेश टिकैत ने प्रदेश सरकार को भी जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों पर किसानों को डीजल न दिलवाने की गलतफहमी सरकार निकाल दे। उत्तर प्रदेश सरकार से भी किसानों के कई मुद्दे हैं। इससे लगता है कि प्रदेश सरकार भी आंदोलन कराने के मूड में है। उन्होंने कहा कि अब मजबूती से लड़ाई लड़नी पड़ेेेगी। इसलिए हाईवे पर ट्रैक्टर लगाकर वहीं बैठ जाओ। वीडियो में उन्होंने किसानों से घरों से बाहर निकलने की अपील की। टिकैत ने कहा कि पराली जलाने, दस साल पुराना ट्रैक्टर और जनरेटर चलाने पर भी रोक लगी है। लिहाजा किसान अपने अधिकार की लड़ाई को लड़ने के लिए आगे आएं। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि जो भी 26 जनवरी को दिल्ली नहीं आ सकता वो अपने जिले में ही ट्रैक्टर रैली निकाले। उन्होंने सरकार को सख्त चेतावनी दी कि यदि किसानों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो फिर हाईवे और सड़क सभी बंद होंगे। किसान घरों से बाहर निकलकर सड़क पर बैठ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता कॉलोनी से साइकिल से पहुंचे बच्चे
यूपी गेट पर रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे किसानों के बीच पहुंचे राकेश टिकैत ने तिरंगे लेकर आए साइकिल सवार बच्चों से मुलाकात की। सभी बच्चे दिल्ली की गीता कॉलोनी से साइकिल चलाकर यूपी गेट पहुंचे थे। उन्होंने राकेश टिकैत के साथ फोटो खिंचवाई और सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed