{"_id":"5ffdf72f8ebc3e31695fc2bc","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2118860139","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल शूटर पूनम पंडित ने कहा सच के लिए लड़ रही हूं मुझे नहीं किसी का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल शूटर पूनम पंडित ने कहा सच के लिए लड़ रही हूं मुझे नहीं किसी का डर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल शूटर पूनम पंडित ने कहा, सच के लिए लड़ रही हूं, मुझे नहीं किसी का डर
साहिबाबाद। सच के लिए लड़ रही हूं इसके लिए चाहे मुझे पुलिस सूली पर चढ़ा दे या फांसी लगा दे, मुझे कोई चिंता और डर नहीं है। यह बातें नेशनल शूटर पूनम पंडित ने कही। वह मंगलवार को किसानों के समर्थन और उनका हौसला अफजाई करने को मंच पर पहुंची थी।
बुलंदशहर के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली पूनम पंडित लगातार किसानों के समर्थन में गाजीपुर बॉर्डर किसानों के बीच पहुंच रही हैं। अपने बेबाक विचारों के साथ पूनम इन दिनों किसान से लेकर आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। देशी भाषा में अपनी बात रखते हुए नेशनल शूटर पूनम युवा किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुई हैं। मंगलवार को भी जब पूनम यूपी गेट पर पहुंची तो उनके साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई। इस दौरान अमर उजाला से बात करते हुए पूनम ने कहा कि वह किसान की बेटी हैं और यह लड़ाई किसानों के हक और सच की लड़ाई है ऐसे में वह घर में छुपकर नहीं बैठ सकती। पूनम ने कहा कि किसानों के समर्थन और उनके इंटरव्यू से कई राजनीतिक नेता अब उनके बारे में जानने की कोशिश कर रहें हैं और उन्हें चुप कराना चाहते हैं लेकिन वह हार नहीं मानने वाली। पूनम ने कहा कि किसानों के इस सच की लड़ाई में वह अकेली नहीं खड़ी हैं बिल्क उनका परिवार, समाज और पूरा देश उनके साथ है ऐसे में उन्हें किसी बात का डुर नहीं है। कोर्ट से आए फैसले को सराहते हुए पूनम ने कहा कि कोर्ट किसानों के साथ है, क्योंकि किसान सही बात कह रहे हैं। देशी भाषा में बोलते हुए पूनम ने कहा कि सरकार किसानों की बात कू मानेगी और मानना पड़ेगा।
इनसेट
रागिनी गायक सपना चौधरी ने बाउंसर के तौर पर रखा था
पूनम कहती हैं कि पिता का साया उन लोगों के सिर से बहुत जल्दी ही उठ गया। इसके बाद उनकी मां से पूरा घर संभाला और निशानेबाजी से पूनम ने अपनी पहचान बनाई इसके साथ ही कुछ आय भी हो जाती थी। निशानेबाजी में कई प्रतियोगिताएं वह जीत चुकी हैं। पूनम घर को चलाने में मां की मदद के लिए सपना चौधरी के बाउंसर के तौर पर काम करती थी। उनकी यह नौकरी लॉकडाउन के दौरान छूट गई है। वर्ष 2019 में पूनम ने अपनी छोटी बहन के शादी की पूरी जिम्मेदारी उठाई और पिता का रोल निभाते हुए अपनी छोटी बहन के हाथ पीले किए।
विज्ञापन
------------------------