फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

.आज तीन कृषि कानून की कॉपी जलाएंगे किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
आज कृषि कानूनों की कॉपी जलाएंगे किसान
विज्ञापन

साहिबाबाद। कृषि कानूनों की वापसी और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसान बुधवार को देश भर में लोहड़ी पर कृषि कानूनों की कॉपी जलाएंगे। यूपी गेट पर किसानों की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
यूपी गेट पर तीन कृषि कानूनों की वापसी और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर किसान 48 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की तरफ से लगातार कृषि कानूनों का विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को किसान लोहड़ी की अग्नि में तीनों कानूनों की कॉपी को जलाकर विरोध जताएंगे। यूपी गेट पर शाम साढ़े पांच बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंच के पास लोहड़ी जलाई जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


18 को मनाया जाएगा महिला किसान दिवस
18 जनवरी को यूपी गेट पर किसान महिला किसान दिवस मनाएंगे। इस दिन मंच की बागडोर महिला किसानों के हाथ में होगी। किसान संगठनों की माने तो 17 जनवरी से महिला किसान आंदोलन स्थल पर पहुंचने लगेंगी। उनके ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। किसान महिलाओं को रुकने के लिए अलग से कैंप तैयार करेंगे। इसके साथ ही महिला वॉलेंटियर को महिलाओं को हर तरह की सुविधा मुहैया कराने के लिए तैनात किया जाएगा। महिला कैंप के आसपास पुरुषों का आना जाना प्रतिबंधित रहेगा।
किसान कर रहे 26 जनवरी की परेड की तैयारी
- 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली परेड में शामिल होने की तैयारी जोरों पर चल रही है। मंगलवार को युवा किसानों ने आगे तिरंगा बनी टी शर्ट पहनकर ट्रैक्टर चलाकर रिहर्सल किया। दिनभर युवाओं ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर चलाकर रिहर्सल किया। युवा किसानों का कहना है कि सभी किसान 26 जनवरी पर ऐसी टी शर्ट पहनेंगे जिस पर आगे तिरंगा बना हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed