{"_id":"63d49bfb510c70047e1620a4","slug":"ghaziabad-school-staff-alertness-save-rsp-leader-daughter-kidnapping-read-full-story-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल स्टाफ की सतर्कता आई काम: 'पीहू के मां-पापा थाने में है, इसलिए आया हूं', नेता की बेटी के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल स्टाफ की सतर्कता आई काम: 'पीहू के मां-पापा थाने में है, इसलिए आया हूं', नेता की बेटी के अपहरण का प्रयास
Sat, 28 Jan 2023 09:22 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 28 Jan 2023 09:22 AM IST
सार
पीहू के पिता नरेश कुमार ने विजयनगर थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी नगर अंशु जैन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। स्कूल की सतर्कता से बच्ची का अपहरण होने से बच गया। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में राष्ट्रीय समाज पार्टी के नेता नरेश कुमार की चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 10 वर्षीय बेटी पीहू का स्कूल से अपहरण करने के प्रयास का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
आदित्य शर्मा नाम का एक युवक पीहू के स्कूल पहुंच गया और स्कूल स्टाफ से कहने लगा कि पीहू के माता -पिता थाने में हैं इसलिए वह लेने आया है। स्कूल स्टाफ ने वेरिफिकेशन किया तो मामले का खुलासा हुआ। युवक की सभी बातें फर्जी निकली। पीहू के पिता स्कूल पहुंचे तो युवक वहां से भाग गया।
विज्ञापन
मामले में पीहू के पिता नरेश कुमार ने विजयनगर थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी नगर अंशु जैन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। स्कूल की सतर्कता से बच्ची का अपहरण होने से बच गया। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
फेसबुक पर भेजी थी रिक्वेस्ट
नरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय समाज पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ा था। कुछ दिन पहले आदित्य शर्मा नाम के युवक की उनके पास फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उन्होंने उसका अकाउंट खंगाला तो वह युवक दिल्ली का था। नरेश कुमार ने मामले में पुलिस से गहनता से जांच करने और अपहरण करने की मंशा का पता लगाने की गुहार लगाई है।