फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad sachin pailot hariyana

डबल इंजन की सरकार ने हर वर्ग का शोषण किया : सचिन पायलट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad sachin pailot hariyana
डबल इंजन की सरकार ने हर वर्ग का शोषण किया : सचिन पायलट
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि डबल इंजन की सरकार फेल रही है। इस सरकार ने किसान, मजदूर, छात्र, मध्यम वर्ग समेत हर वर्ग का शोषण किया। पांच साल में जब प्रदेश की सरकार शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली, रोजगार, महंगाई, कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में फेल हो गई तो यूपी के मुख्यमंत्री अब 80 बनाम 20 के मुद्दे पर आ गए। जनता अब इस मुद्दे से निजात चाहती है और मन में बदलाव की ठान चुकी है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट बृहस्पतिवार को पार्टी के गाजियाबाद विधानसभा प्रत्याशी सुशांत गोयल के समर्थन में जनसंपर्क करने पहुंचे थे। जनसंपर्क के बाद चुनाव कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जो नेता दावा कर रहे हैं कि 300 से ज्यादा सीटें लाकर वह पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे, उन्हीं के नेता पार्टी को छोड़कर दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह संकेत है कि उत्तर प्रदेश में बदलाव होने वाला है। उन्होंने भाजपा की जाट समाज के साथ की गई बैठक पर कहा कि भाजपा के नेताओं में सत्ता जाने का डर अंदर ही अंदर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने लखीमपुर खीरी कांड पर कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे पर जो गंभीर आरोप लगे हैं उसके बाद भी सपा और बसपा नेता मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने विपक्ष की भूमिका नहीं निभाई। कांग्रेस नेताओं ने धरने दिए, गिरफ्तारियां दीं और अब बेहतर विकल्प के रूप में जनता के बीच में जा रहे हैं। तीनों दलों की सरकार जनता देख चुकी है। अब बदलाव के मूड में है। एक माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद में तीन दौरे पर उन्होंने कहा कि वह पांच साल से कहां थे, जनता से मिलने नहीं आए। अब उन्हें लग रहा है कि जमीन खिसक रही है तो बार-बार आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली-लखनऊ के बीच पांच साल टकराव चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ही होंगी सीएम का चेहरा
कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि यूपी में प्रियंका गांधी कई साल से मेहनत कर रही हैं। किसानों का मुद्दा हो या महिलाओं पर अत्याचार का मुद्दा हो या फिर हाथरस कांड हो वह हर जगह जाकर लोगों से मिलीं हैं और उनकी आवाज उठाई है। जनता के लिए अपनी गिरफ्तारी भी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने पर प्रियंका गांधी ही मुख्यमंत्री का चेहरा होगा।

गुड़ मंडी में किया जनसंपर्क
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री व युवा नेता सचिन पायलट ने बृहस्पतिवार को गुड़ मंडी, घंटाघर क्षेत्र में डोर-टू-डोर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल का प्रचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed