{"_id":"594ea7274f1c1be9328b4723","slug":"ghaziabad-s-cleanliness-will-have-its-own-logo","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद की स्वच्छता का अपना होगा ‘लोगो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद की स्वच्छता का अपना होगा ‘लोगो’
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत को गति दे रहा गाजियाबाद प्रशासन अब अपना ‘लोगो’ अलग से तैयार कर रहा है। अधिकारियों और प्रधानों की कड़ी मशक्कत से यूपी के पहले चरण में गाजियाबाद ओडीएफ होने जा रहा है। इस मुहिम को और आगे बढ़ाते हुए जिला प्रशासन ने अपना ‘लोगो’ भी तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
इस ‘लोगो’ का प्रयोग अब गाजियाबाद प्रशासन अपने सभी सरकारी और गैर सरकारी प्रचार-प्रसार में करेगा।सीडीओ रमेश रंजन ने बताया कि जिले को स्वच्छ करने में पंचायती राज विभाग के साथ ही स्थानीय कई एनजीओ व प्रधान मिलकर कार्य कर रहे हैं। गांवों को ओडीएफ करने के लिए लगातार प्रचार-प्रसार करते रहे हैं।
विज्ञापन
अब तक इन प्रचार-प्रसार में गाजियाबाद प्रशासन केंद्र के ‘लोगो’ का प्रयोग कर रहा था। अब यूनिसेफ और टाटा संस्था के सहयोग से जिला प्रशासन ने अपना खुद का लोगो तैयार किया है। इसेे फाइनल टच भी दिया जा चुका है। इसकी कॉपी शासन व केंद्र को भेज दी गई है।
विज्ञापन
डीपीआरओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ‘लोगो’ को जिला प्रशासन पेटेंट कराएगा, जिससे इसका प्रयोग कोई अन्य न कर सके। जिला पंचायती रात विभाग के भवन के साथ ब्लॉक कार्यालयों और सभी पंचायत घरों पर भी यही ‘लोगो’ नजर जाएगा।