{"_id":"63d891bb1fa92c5a0765e038","slug":"ghaziabad-robbers-in-auto-as-passengers-looting-real-passengers-5-star-hotel-chef-looted-paytm-password-also-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में सवारी बन घूम रहे लुटेरे: पांच सितारा होटल के शेफ को विजयनगर में लूटा, धमकाकर पेटीएम का पासवर्ड भी पूछा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो में सवारी बन घूम रहे लुटेरे: पांच सितारा होटल के शेफ को विजयनगर में लूटा, धमकाकर पेटीएम का पासवर्ड भी पूछा
Tue, 31 Jan 2023 09:27 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 31 Jan 2023 09:27 AM IST
सार
बदमाशों ने पीड़ित से उनका मोबाइल फोन, 14800 रूपये, हेडफोन और चार्जर लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने उनसे पेटीएम का पासवर्ड भी लिया और उन्हें वहीं छोड़कर फरार हो गए। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विजयनगर थाना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र में बदमाश ऑटो चालक और सवारी बनकर घूम रहे हैं। बदमाशों ने आगरा के पांच सितारा होटल के शेफ ललित कुमार को बैठाकर फ्लाईओवर के नीचे ले जाकर लूटपाट की। बदमाशों ने शेफ से मोबाइल, नकदी तो लूटी ही साथ ही धमकी देकर पेटीएम का पासवर्ड पूछा और फरार हो गए।
विज्ञापन
क्रॉसिंग रिपब्लिक के महाराणा विहार निवासी ललित कुमार आगरा के द ओबरॉय अमर विलास होटल में शेफ है। ललित का कहना है कि 29 जनवरी को गाजियाबाद के लिए बस से चले। नोएडा में रात साढ़े 10 बजे बस से उतरे और यहां से फिर सेक्टर-62 तक ऑटो से आए। सेक्टर-62 से उन्होंने फिर घर जाने के लिए दूसरा ऑटो पकड़ा।
विज्ञापन
उनका कहना है कि उस ऑटो में पहले से कई सवारी बैठी थीं। जैसे ही वह उसमें बैठे कुछ दूर चलने के बाद ऑटो चालक ने ऑटो दूसरी दिशा में घूमा लिया और विजयनगर क्षेत्र में एक फ्लाईओवर के नीचे ले गया। वहां ऑटो चालक और ऑटो में बैठी सवारियों ने उनसे लूटपाट की।
विज्ञापन
बदमाशों ने उनसे उनका मोबाइल फोन, 14800 रूपये, हेडफोन और चार्जर लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने उनसे पेटीएम का पासवर्ड भी लिया और उन्हें वहीं छोड़कर फरार हो गए। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी नगर अंशु जैन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों को ट्रेस करने के लिए टीम लगा दी गई है।