{"_id":"636e4cc6c41c6a2d300e46a6","slug":"ghaziabad-registration-will-be-canceled-if-the-dog-is-roamed-without-putting-on-a-leash","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: कुत्ते को बिना मजल लगाए घुमाया तो निरस्त होगा पंजीकरण, नगर आयुक्त ने लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: कुत्ते को बिना मजल लगाए घुमाया तो निरस्त होगा पंजीकरण, नगर आयुक्त ने लिया फैसला
Fri, 11 Nov 2022 06:53 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 11 Nov 2022 06:53 PM IST
सार
नगर आयुक्त ने बताया कि कुत्तों को पालने वाले लोगों के लिए जो नियम बनाए गए हैं उनमें साफ-साफ कहा गया है कि जब भी वह कुत्तों को सोसाइटी में या बाहर कहीं लेकर जाएं तो उसके मजल लगा दें, जिससे किसी प्रकार की कोई घटना ना हो सके।
विज्ञापन
कुत्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पालतू कुत्तों के लिए बनाए गए नियमों का नगर निगम अब सख्ती से पालन कराएगा। सार्वजनिक स्थलों पर बिना मजल के कुत्ता मिलने की शिकायत पर नगर निगम रजिस्ट्रेशन निरस्त कर देगा। नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने नगर पशु चिकित्सा एवं कल्याण विभाग अधिकारियों को निर्देश जारी कर नियमों का सख्ती से पालन कराने को कहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को नगर निगम सभागार में पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि कुत्तों को पालने वाले लोगों के लिए जो नियम बनाए गए हैं उनमें साफ-साफ कहा गया है कि जब भी वह कुत्तों को सोसाइटी में या बाहर कहीं लेकर जाएं तो उसके मजल लगा दें, जिससे किसी प्रकार की कोई घटना ना हो सके। इसके अलावा यदि कुत्ते को पट्टा नहीं लगाया गया है तो रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
डेंगू की रोकथाम पर नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने एक सर्वे कराया है जिसमें नौ हॉट स्पॉट चिन्हित किए गए। स्थानों पर दोनों विभागों की टीम सुबह 7:00 से 9:00 तक फॉगिंग और एंटी लारवा का छिड़काव कराएगी। इन स्थानों पर सप्ताह में दो दिन छिड़काव होगा। शुक्रवार की सुबह शास्त्री नगर में अभियान चलाया गया। 200 मशीनों से फागिंग कराई गई। जो 9 स्थान चिन्हित किए गए हैं, उनमें लाइनपार क्षेत्र विजयनगर, अर्थला,शास्त्री नगर, हरगांव, साहिबाबाद, राजेंद्र नगर, मकनपुर प्रमुख हैं।
विज्ञापन