{"_id":"61bf88f92b091a29484f91fe","slug":"ghaziabad-polution-shahibabad-news-gbd2313343118","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनी की हवा ठीक नहीं कर पा रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनी की हवा ठीक नहीं कर पा रहे अधिकारी
विज्ञापन
लोनी में सड़क पर उड़ती धूल के बीच गुजरते वाहन।
- फोटो : SHAHIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी की हवा ठीक नहीं कर पा रहे अधिकारी
लोनी। लोनी की प्रदूषित हवा को प्रशासनिक अधिकारी ठीक नहीं कर पा रहे हैं। नौ दिनों से लोनी में प्रदूषण रेड जोन में है। कूड़ा जलने, अवैध फैक्टरियां चलने, टूटी सड़कों से उड़ती धूल, खुले में निर्माण सामग्री रखने के कारण वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। रविवार सुबह 9 बजे इलाके का एक्यूआई 350 दर्ज हुआ।
पिछले दिनों लोनी में प्रदूषण फैलाने वाली कई अवैध फैक्टरियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई भी की, लेकिन इसका असर प्रदूषण मीटर पर नहीं पड़ा। यहां की करीब 16 लाख की आबादी को जहरीली हवा में सांस लेना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्टरियों के खिलाफ अधिकारी कार्रवाई कर सिर्फ खानापूर्ति करते हैं।
इन कारणों से खतरनाक हो रही हवा
अवैध फैक्टरियों में चलतीं भट्ठियां
लोनी में सबसे अधिक अवैध फैक्टरियां चल रही हैं, जो लोनी के कृष्णा विहार, अमित विहार, सेवा धाम में स्थित हैं। इन फैक्टरियों से मैटेरियल जलाकर धातु निकालने का काम होता है। फैक्टरियों में भट्ठियां चलती हैं। अधिकारियों ने यहां कई बार कार्रवाई की है, लेकिन कार्रवाई के बाद संचालक फिर से सांठगांठ कर फैक्टरियां चला लेते हैं। बेहटा हाजीपुर में तो लोगों ने घरों में अवैध कारखाने लगा रखे हैं।
विज्ञापन
टूटी सड़कें में उड़ती धूल
दिल्ली-सहारनपुर मार्ग टूटी हुआ है। यहां बडे-बडे गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों से लगातार धूल उड़ती रहती है। वहीं सड़क किनारे मिट्टी पड़ी होने के कारण भी धूल उड़ती है। लोनी तिराहा, पुश्ता पुलिस चौकी के पास समेत अन्य स्थानों पर वाहनों के दबाव के चलते जाम की स्थिति बन जाती है। इससे भी प्रदूषण फैलता है।
खुले में रखे हैं निर्माण सामग्री
इंद्रापुरी, जवाहरनगर, बेहटा हाजीपुर, खजूरी पुश्ता मार्ग समेत कई कॉलोनियों और दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर खुले में निर्माण सामग्री रखना आम बात हो गई है। यहां जींस रंगाई की फैक्टरियां भी है। फैक्टरियों से निकलने वाले जहरीले पानी को नालियों और नहर में बहा दिया जाता है।
कूड़े में लगाई जा रही आग
लोनी में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। लोनी नगरपालिका के पास कूड़ा डालने की जगह नहीं है। कूड़े नहीं उठने पर लोगों द्वारा आग लगाई जाती है। कूड़े के ढेर में आग लगने पर प्रदूषण बढ़ता है। लोनी बलरामनगर, नाईपुरा, प्रेमनगर, नसबंदी कॉलोनी, निठोरा रोड, अशोक विहार, इकरामनगर आदि में कूड़े के ढेर हैं।
इनसेट
लोनी में प्रदूषण का हाल
तारीख एक्यूआई
10 दिसंबर 286
11 दिसंबर 336
12 दिसंबर 364
14 दिसंबर 375
15 दिसंबर 313
16 दिसंबर 376
17 दिसंबर 299
18 दिसंबर 341
19 दिसंबर 350
अवैध फैक्टरियों पर कार्रवाई की गई है। टीम बनाकर बड़ा अभियान चलाया जाएगा। जिसमें इन फैक्टरी मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रदूषण रोकने के लिए टीम लगातार काम कर रही है।
संतोष कुमार राय, एसडीएम, लोनी