{"_id":"5e07ad428ebc3e87a7628b0a","slug":"ghaziabad-pollution-increase-again-shahibabad-news-gbd191150596","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान गिरा पर बढ़ रहा प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान गिरा पर बढ़ रहा प्रदूषण
विज्ञापन
तापमान गिरा पर बढ़ रहा प्रदूषण
साहिबाबाद। तापमान में गिरावट के साथ ही गाजियाबाद शहर का प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। शहर का प्रदूषण शनिवार को खतरनाक स्थिति में पहुंच गया। एक्यूआई 430 दर्ज किया गया, जो कि मानकों से करीब चार गुना अधिक है।
गाजियाबाद शहर के मॉनिटरिंग स्टेशन के आंकड़े देखे जाए तो वसुंधरा इलाके में प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा है। यहां पर एक्यूआई 438 दर्ज किया गया है। इसमे पीएम 2.5 की मात्रा काफी अधिक है। पीएम 2.5 का स्तर मानकों से सात गुना अधिक है। पीएम 2.5 का स्तर 438 और पीएम दस का स्तर 386 दर्ज किया गया है। वहीं लोनी का एक्यूआई 419 रहा। यहां पर पीएम दस का स्तर 351 दर्ज किया गया। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 419 रहा। संजय नगर का एक्यूआई 387 रहा। यहां पर पीएम दस 297 और पीएम 2.5 387 दर्ज किया गया। जो कि मानकों से करीब ढाई गुना और छह गुना अधिक है। पीसीबी के अधिकारियों की मानें तो पीएम 2.5 का स्तर कूड़ा व अन्य पदार्थ जलने से बढ़ता है।