फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad pollushion increase again

फिर हवा में बढ़ा जहर, गाजियाबाद में सांस लेना मुश्किल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad pollushion increase again
फिर हवा में बढ़ा जहर, प्रदूषण की चपेट में शहर
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर प्रदूषण की चपेट में है। शहर का एक्यूआई मंगलवार को 421 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार गाजियाबाद देश के प्रदूषित शहरों में नंबर एक पर रहा।

गाजियाबाद शहर का एक्यूआई सोमवार को 396 दर्ज किया गया था। इसमें मंगलवार को बढ़ोतरी देखी गई और शहर का एक्यूआई 421 तक जा पहुंचा। सीपीसीबी के आंकड़े देखे जाए तो गाजियाबाद देश में एक मात्र ऐसा शहर रहा जिसका एक्यूआई खतरनाक स्थिति में रहा। इससे नीचे जो शहर थे उनका प्रदूषण स्तर खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। शहर में वसुंधरा इलाका सबसे प्रदूषित रहा। यहां पर एक्यूआई 450 तक पहुंच गया है। पीएम दस का स्तर 441 और पीएम 2.5 का स्तर 289 दर्ज किया गया। वहीं लोनी का एक्यूआई 423 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम दस 402 और पीएम 2.5 का स्तर 213 रहा। इंदिरापुरम का एक्यूआई 418 रहा। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 371 और 257 दर्ज हुआ। वहीं संजय नगर का एक्यूआई 413 रहा। यहां पर पीएम 2.5 का स्तर 213 और पीएम दस का स्तर 309 रहा।
विज्ञापन

प्रदूषित शहरों की सूची
गाजियाबाद 421
नोएडा-395
ग्रेटर नोएडा-395
पानीपत-387
दिल्ली-369
फरीदाबाद-363
पटना-356
कुरुक्षेत्र-352
भिवाड़ी-349
बागपत-348
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed