फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad police responded by refuting allegations of poisoning Uttar Kumar in custody

'पिताजी को जहर दिया है': एक्टर उत्तर कुमार के बेटे का गंभीर आरोप, लोगों से की ये मांग; पुलिस को देनी पड़ी सफाई

Tue, 16 Sep 2025 12:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 16 Sep 2025 12:56 PM IST
सार

हरियाणवी एक्ट्रेस के यौन शोषण मामले में हिरासत में लिए गए उत्तर कुमार के बेटे ने गंभीर आरोप लगाया। बेटे ने पुलिस हिरासत में जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दावे को सिरे से नकारते हुए बयान जारी किया।

विज्ञापन
Ghaziabad police responded by refuting allegations of poisoning Uttar Kumar in custody
अभिनेता उत्तर कुमार - फोटो : facebook/uttarkumarofficial

विस्तार

हरियाणवी फिल्म निर्माता-निर्देशक व कलाकार उत्तर कुमार को दुष्कर्म मामले में पुलिस ने उनके अमरोहा स्थित फार्म हाउस से हिरासत में ले लिया। ट्रांस हिंडन पुलिस ने 14 सितंबर की देर रात कार्रवाई की। गाजियाबाद लाते समय उत्तर कुमार की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब परिवार और अन्य साथियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस हिरासत के दौरान उत्तर कुमार को जहर दिया गया है।
विज्ञापन

Ghaziabad police responded by refuting allegations of poisoning Uttar Kumar in custody
उत्तर कुमार के बेटे का आरोप - फोटो : वीडियो ग्रैब
वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने भी अपना बयान जारी कर इन आरोपों पर सफाई दी। उत्तर कुमार के ऑफिशियल फेसबुक पेज से जानकारी दी गई है कि उत्तर कुमार को न्याय दिलाने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर 'चलो गाजियाबाद पुलिस मुख्यालय कलेक्ट्रेड' आने के लिए लोगों से कहा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ghaziabad police responded by refuting allegations of poisoning Uttar Kumar in custody
अभिनेता उत्तर कुमार - फोटो : facebook/uttarkumarofficial
बेटे के जहर देने के आरोप पर पुलिस का बयान
सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने जहर वाले आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से कतिपय भ्रामक वीडियोस जिनमें यह आरोप लगाया गया है कि एक व्यक्ति द्वारा पुलिस कस्टडी में जहर खा लिया गया है, मैं आपको अवगत कराना चाहता हूं कि थाना शालीमार गार्डन पुलिस द्वारा थाना शालीमार गार्डन पर पंजीकृत एक अभियोग के सम्बन्ध में आरोपी उत्तर कुमार को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लेने के पश्चात आरोपी द्वारा तबीयत खराब होने की शिकायत की गई। जिसके क्रम में तत्काल ही आरोपी को अस्पताल में एडमिट कराया गया। डॉक्टरों ने जांच की। वर्तमान में इनकी स्थिती स्थिर और सुरक्षित हैं। प्रकरण में आरोपी के उपचार के पश्चात अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
 

 
विज्ञापन

Ghaziabad police responded by refuting allegations of poisoning Uttar Kumar in custody
एक्टर उत्तर कुमार - फोटो : facebook/uttarkumarofficial

युवती ने उत्तर कुमार पर लगाए ये आरोप
उत्तर कुमार के खिलाफ शालीमार गार्डन थाने में दुष्कर्म के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज है। मुकदमा गौतमबुद्ध नगर जिला निवासी एक युवती ने दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप था कि अगस्त 2020 में आरोपी से मुलाकात होने के बाद उन्होंने एक साथ फिल्म के गाने में काम किया था। आरोप था कि उत्तर कुमार ने उन्हें बड़ी हरियाणवी फिल्मों में मुख्य भूमिका दिलाने और इंडस्ट्री में तरक्की दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद कभी शालीमार गार्डन क्षेत्र स्थित कार्यालय तो कभी अमरोहा स्थित अपने फार्म हाउस पर बुलाया। यहां उनसे अश्लील हरकतें की व शारीरिक संबंध बनाने को भी मजबूर किया।

नवंबर 2023 में पीड़िता और उसकी बहन को मानहानि का दावा ठोकने की धमकी देते हुए जातिसूचक अपशब्द भी कहे। पीड़िता ने इसके बाद जून 2025 में पुलिस को तहरीर दी थी। पीड़िता के अनुसार पुलिस से शिकायत होते ही उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। तब भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। शुरुआती जांच के बाद एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह की तरफ से अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगाने की प्रक्रिया की गई लेकिन डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने आपत्ति लगाते हुए उसे वापस कर दिया और जांच एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव को सौंप दी। पुलिस ने जांच के बाद 14 सितंबर की रात उत्तर कुमार को हिरासत में ले लिया।

साक्ष्यों की कमी के चलते पहले हुई एफआर की प्रक्रिया
मुकदमा दर्ज होने के बाद शालीमार गार्डन पुलिस ने साक्ष्यों की कमी बताते हुए एफआर की प्रक्रिया की थी। जब पीड़िता ने पुलिस को कुछ और साक्ष्य सौंपे तब कहीं जाकर डीसीपी ने आपत्ति लगाई। पूर्व जांच अधिकारी की कार्रवाई से पीड़िता ने असंतोष जताते हुए जांच स्थानांतरित करने की गुहार लगाई थी। इसके बाद डीसीपी के निर्देश पर एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव को जांच सौंपी गई। करीब चार दिन पहले पीड़िता अपनी अधिवक्ता के साथ एसीपी इंदिरापुरम से भी मिली थीं। यहां उन्होंने पुलिस को कुछ कॉल रिकॉर्डिंग व अन्य साक्ष्य भी दिए। जांच के बाद पुलिस ने उन्हें भी मामले में शामिल कर लिया है।

ये भी पढ़ें: बुरे फंसे उत्तर कुमार: युवती को दिखाए बड़े सपने, दफ्तर-फार्म हाउस पर बुलाया और किया दुष्कर्म; पीड़िता का दावा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed