{"_id":"636fd0826833475c51032417","slug":"ghaziabad-police-recovered-two-vehicles-of-same-number-from-prakash-jhas-flat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: प्रकाश झा के फ्लैट से एक ही नंबर की दो गाड़ियां बरामद, आरोपी की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: प्रकाश झा के फ्लैट से एक ही नंबर की दो गाड़ियां बरामद, आरोपी की तलाश में पुलिस
Sat, 12 Nov 2022 10:27 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 12 Nov 2022 10:27 PM IST
सार
पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर फरार आरोपी प्रकाश झा की तलाश शुरू कर दी है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देव पाल सिंह पुंडीर ने बताया कि प्रकाश झा की तलाश में हरियाणा पुलिस दो-तीन दिन पहले वसुंधरा आई थी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था।
विज्ञापन
बरामद कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोगों में देश विरोधी मानसिकता पैदा करने के आरोपी और यूनिवर्सल लॉ ऑफ कम्युनिटी ट्रस्ट (यूएलसीटी) के मेंबर प्रकाश झा के वसुंधरा सेक्टर 3 स्थित फ्लैट से इंदिरापुरम पुलिस ने एक ही नंबर की दो गाड़ियों को बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर फरार आरोपी प्रकाश झा की तलाश शुरू कर दी है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देव पाल सिंह पुंडीर ने बताया कि प्रकाश झा की तलाश में हरियाणा पुलिस दो-तीन दिन पहले वसुंधरा आई थी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था। वह यहां फ्लैट में पिछले छह-सात महीने से किराए पर रहता था और पिछले हफ्ते लोगों को बिना बताए वह फ्लैट का ताला लगाकर भाग गया।
विज्ञापन
उसके फ्लैट के नीचे खड़ी एक ही नंबर की दोनों गाड़ियों को कब्जे में लिया गया है। गाड़ी का चेचिस नंबर और इंजन नंबर के आधार पर वाहन स्वामी का पता किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले सोनीपत टोल प्लाजा पर एक ही नंबर की कई गाड़ियों में सवार लोगों ने हंगामा किया था जिसके बाद पुलिस ने उनको हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान पुलिस को काफी चौंकाने वाली बात सामने आई थी।
विज्ञापन