फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad police misguided victim instead of helping them two cops suspended

गाजियाबाद पुलिस का कारनामा: बदमाशों को पकड़ने के बजाय पीड़ित को किया गुमराह, दो पुलिसकर्मी निलंबित

Wed, 16 Mar 2022 05:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 16 Mar 2022 05:33 PM IST
सार

वारदात की जगह से कुछ दूरी पर खड़े पुलिसकर्मियों के पास गए और उन्हें घटना की जानकारी दी लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनकी मदद नहीं की। पीड़ित ने परेशान होकर एसएसपी से शिकायत की।

विज्ञापन
Ghaziabad police misguided victim instead of helping them two cops suspended
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

दिल्ली-मेरठ रोड पर दुहाई के पास कार में पंचर होने पर टायर बदलने के दौरान सोमवार दोपहर व्यापारी पंकज जैन की कार से बदमाश लैपटॉप और दस्तावेज का बैग चोरी कर फरार हो गए। कुछ दूरी पर खड़ी पुलिस ने पीड़ित की मदद करने और बदमाशों को पकड़ने के बजाय उन्हें गुमराह कर घटना दूसरे थाना क्षेत्र में होने की बात कह दी।

विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें मुरादनगर थाने भेज दिया। मुरादनगर थाने से पुलिसकर्मियों ने उन्हें मधुबन बापूधाम थाने भेज दिया। काफी मशक्कत के बाद पीड़ित की मधुबन बापूधाम में रिपोर्ट दर्ज हुई। मामले में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों द्वारा पीड़ित को गुमराह करने के मामले में दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिया है।
विज्ञापन


साहिबाबाद के चंद्रनगर आदित्य अपार्टमेंट निवासी पंकज जैन का कहना है कि सोमवार दोपहर करीब पौने दो बजे दिल्ली-मेरठ रोड पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कुंडली की तरफ जाने वाले रास्ते के पास कार में पंचर होने पर चालक टायर बदल रहा था। इसी दौरान बदमाश कार का दरवाजा खोलकर बैग चोरी कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दूरी पर खड़े पुलिसकर्मियों के पास गए और उन्हें घटना की जानकारी दी लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनकी मदद नहीं की। पीड़ित ने परेशान होकर एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर मधुबन बापूधाम थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई।

जांच में दोनों सिपाही पाए गए दोषी 

एसएसपी ने मामले की जांच कर पीसीआर 51 मधुबन बापूधाम पर तैनात दो कांस्टेबल रघुप्रताप सिंह और योगेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। एसएसपी पवन कुमार का कहना है कि घटना के बाद मौके पर मौजूद दोनों सिपाहियों ने घटनास्थल को मुरादनगर क्षेत्र का बताया और घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को नहीं दी और न ही कंट्रोल रूम को सूचना दी। जांच में दोषी पाए जाने दोनों को निलंबित कर विभागीय जांच कराई जा रही है।

सुरक्षा ड्यूटी में लगे सिपाही ने की लापरवाही, निलंबित
लोनी की चिरौड़ी चौकी क्षेत्र के गांव कोतवालपुर में 30 जनवरी 2021 को बदमाशों ने श्योराज सिंह की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक का बेटा विनोद वादी और मुख्य गवाह हैं। पुलिस ने विनोद की सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन में तैनात सिपाही योगेंद्र कुमार उनकी सुरक्षा में दिया गया था। तीन मार्च को चेकिंग के दौरान चिरौड़ी चौकी प्रभारी को योगेंद्र कुमार ड्यूटी पर नहीं मिला। मामले की जानकारी एसएसपी को दी गई, जिसमें एसएसपी ने सिपाही योगेंद्र कुमार को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed