{"_id":"5f32f1108ebc3e3cf326eccb","slug":"ghaziabad-parents-protest-for-fee-rebat-ghaziabad-city-news-gbd2035766126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को ऑनलाइन कक्षाओं से किया वंचित, अभिभावकों ने घेरा डीआइओएस कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को ऑनलाइन कक्षाओं से किया वंचित, अभिभावकों ने घेरा डीआइओएस कार्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन के नेतृत्व में किया विरोध प्रदर्शन
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के कारण अभिभावकों के सामने आ रही परेशानियों को देखते हुए लगातार फीस माफी की मांग की जा रही है लेकिन सरकार से लेकर प्रशासन तक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने छात्र-छात्राओं को फीस जमा न होने पर ऑनलाइन कक्षाओं से वंचित करने के विरोध में करीब चार घंटे तक डीआईओएस कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल शासनादेशों का भी पालन नहीं कर रहे हैं। गाजियाबाद के अलावा लखनऊ, कानपुर, आजमगढ़, मेरठ में भी संगठन से जुड़े अभिभावकों ने प्रदर्शन किया।
गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी विवेक त्यागी ने जिले के निजी स्कूलों द्वारा बच्चों की ऑनलाइन क्लास रोकने के विरोध में अभिभावकों के साथ मिलकर चार घंटे तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घेराव किया। इसके कारण जिला विद्यालय निरीक्षक को स्कूलों को नोटिस निकालने के लिए विवश होना पड़ा और जिन स्कूलों की ऑनलाइन क्लास रोकने की शिकायत अभिभावकों द्वारा की गई थी, उन सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर दिया गया। ऑनलाइन क्लास के हिसाब से फीस निर्धारण करने के लिए गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन द्वारा 17 जून 2020 को फीस अधिनियम 2018 में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा किए गए संशोधन का पत्र दिखाया गया। इसके अनुसार जिला स्तरीय शुल्क नियामक कमेटी को इस वैश्विक महामारी में फीस निर्धारण की शक्ति दी गई है। उन्होंने सहमति जताते हुए अति शीघ्र जिला स्तरीय शुल्क नियामक समिति की मीटिंग कर ऑनलाइन क्लास के अनुसार फीस का निर्धारण करने का आश्वासन दिया। साथ ही एक कॉमन आदेश जिले के सभी स्कूलों को एक दो दिन के अंदर जिलाधिकारी की तरफ से जारी करने पर सहमति बनी।
गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन ने जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त शर्मा का आभार प्रकट किया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन में चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल विजय नगर, नेहरू वर्ल्ड स्कूल, सेंट फ्रांसिस इंदिरापुरम, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल वसुधंरा, के आर मंगलम् स्कूल इंदिरापुरम, डीएवी ब्रिज विहार, चंद्र नगर एवं साहिबाबाद, बाल भारती स्कूल ब्रिज विहार, सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल, सनवैली इंटरनेशनल स्कूल वैशाली, रायन इंटरनेशनल स्कूल एवं ठाकुरद्वारा स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल गोविंदपुरम, सेंट जेवियर स्कूल, गाजियाबाद के अभिभावक शामिल हुए।