Ghaziabad Outer Ring Road: जाम से निजात दिलवाने वाले प्रोजेक्ट की रफ्तार बढ़ी, टेंडर अगले सप्ताह होगा जारी
प्राधिकरण अगले सप्ताह हापुड़ चुंगी फ्लाईओवर व आउटर रिंग सड़क के लिए टेंडर जारी करेगा। 200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर जाम हटेगा। कार्य मानसून बाद शुरू होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर जाम की समस्या को दूर करने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण 200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करने जा रहा है। दावा है कि अगले सप्ताह हापुड़ चुंगी और आउटर रिंग रोड के कार्य को लेकर प्राधिकरण टेंडर जारी करेगा। उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने बताया कि हापुड़ चुंगी फ्लाइओवर के लिए 120 करोड़ और आउटर रिंग रोड के लिए 90 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। दोनों योजनाओं के लिए डीपीआर, सर्वे समेत अन्य कार्य पूरे हो चुके हैं। टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर जल्द ही इसमें कंपनी को तय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही दोनों ही योजनाओं का कार्य शुरू हो जाएगा।
हरनंदीपुरम और एयरोसिटी योजना को मिलेगा मुख्य मार्ग
आउटर रिंग को लेकर जमीन समेत अन्य सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। यह मार्ग सिटी फाॅरेस्ट से एनपीआर तक जाएगा। इससे हरनंदीपुरम, एयरोसिटी और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कनेक्ट होंगे। करीब 45 मीटर चाैड़े मार्ग पर प्रकाश को लेकर पहले ही टेंडर जारी किया जाएगा। अब इसके निर्माण कार्य की शुरुआत होने से लोगों को एक नया रास्ता मिल जाएगा।
इससे सबसे ज्यादा फायदा राजनगर एक्सटेंशन के लोगों को होगा। इस मार्ग के बनने से राजनगर एक्सटेंशन के मुख्य मार्ग से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और मेरठ रोड की तरफ जाने वाले वाहन इस रास्ते से होकर निकल जाएंगे। उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने बताया कि आउटर रिंग को लेकर सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। टेंडर के लिए सभी जरूरी कार्रवाई की जा चुकी हैं, उसे अगले सप्ताह ऑनलाइन कर दिया जाएगा।
मानसून के बाद शुरू हो सकता है फ्लाईओवर का कार्य
आउटर रिंग रोड के साथ हापुड़ चुंगी पर 120 करोड़ रुपये से बनने वाले फ्लाईओवर का भी टेंडर जारी होगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि इसे लेकर डीपीआर और सर्वे रिपोर्ट का कार्य हो चुका है। उन्होंने बताया कि टेंडर करने के बाद मानसून के बाद इसका कार्य भी शुरू करवा दिया जाएगा, जिससे जल्द से जल्द कार्य पूरा किया जा सके। इस फ्लाईओवर के बनने के बाद हापुड़ चुंगी पर जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी।