{"_id":"6065b6338ebc3e8d03345e24","slug":"ghaziabad-only-son-of-family-commits-suicide-no-suicide-note-found-police-investigating-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद : बहुत देर तक नहीं दिखा बेटा तो शुरू हुई तलाश, कमरे में पहुंचे परिजन तो उड़े होश, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद : बहुत देर तक नहीं दिखा बेटा तो शुरू हुई तलाश, कमरे में पहुंचे परिजन तो उड़े होश, मचा कोहराम
Thu, 01 Apr 2021 05:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 01 Apr 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के विजयनगर थानाक्षेत्र के शांतिनगर के एक घर में गुरुवार सुबह उस वक्त कोहराम मच गया जब घरवालों को बीटेक थर्ड ईयर में पढ़ रहे बेटे के आत्महत्या की बात पता चली। मां-बाप के इकलौते बेटे के फंदा लगाकर खुदकुशी करने की बात सामने आते ही पूरेे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शांतिनगर में दया फार्म हाउस के पास महेश परिवार के साथ रहते हैं। उनका इकलौता बेटा भानु (21) विजयनगर थानाक्षेत्र के ही एबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक थर्ड ईयर का छात्र था।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह उठने के बाद भानु पहले घर में बनी दुकान में गया और साफ-सफाई की। जब परिवार के लोग कमरे से बाहर आ गए तो भानु ने वहां जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के अन्य लोगों को जब काफी देर बाद भी भानु नहीं दिखाई दिया तो उसकी खोजबीन शुरू हुई।
विज्ञापन
कमरे में जाकर उसे फंदे पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। वहीं, सूचना मिलने पर विजयनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन शव का पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े हुए थे। जबकि पुलिस पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है। विजयनगर एसएचओ महावीर सिंह चौहान का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।