{"_id":"622a55bbf7da9b2ef73e86e7","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd2352267131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे का मुंडन कराने के लिए लखनऊ गया परिवार, ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे का मुंडन कराने के लिए लखनऊ गया परिवार, ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे का मुंडन कराने के लिए लखनऊ गया परिवार, ताला तोड़कर चोरी
साहिबाबाद। राजेंन्द्र नगर में दिनदहाड़े चोरों ने बंद फ्लैट के ताले तोड़कर सोने के गहने और नकदी समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर करीब 15 लाख की चोरी को अंजाम दिया। परिवार बेटे का मुंडन कराने के लिए लखनऊ गया था। पुलिस ने जांच के बाद पीड़ित की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
राजेंद्र नगर के सी-ब्लॉक निवासी सर्वेश कुमार के छोटे भाई ने बताया कि सर्वेश परिवार के साथ 10 फरवरी को लखनऊ गए थे, अभी तक वहां से लौटे नहीं है। इस बीच उनके फ्लैट पर ताला लगा हुआ था, जिसे चोरों ने तोड़कर अंदर से सामान चोरी कर लिया। पड़ोसियों ने जब उन्हें फोन कर ताला टूटने की सूचना दी तो तुरंत उन्होंने सर्वेश की बेटी निधि को फोन किया। निधि फ्लैट में पहुंची तो ताला मेन गेट के बराबर में पड़ा हुआ था और अंदर कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। बेड से भी सामान भी बाहर पड़ा हुआ था। बताया कि चोरों ने उनके फ्लैट से सोने के गहने, 40 हजार की नकदी व अलमारी से अन्य सामान चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार दोपहर तक पीड़ित परिवार सहित घर पहुंचेंगे। इसके बाद ही वह चोरी सामान की पूरी लिखित शिकायत पुलिस को देंगे।
थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस फ्लैट पर जांच करने पहुंच गई थी। वहां पर फिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं। लिखित शिकायत मिलने पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल चोरों की पहचान के लिए कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।