{"_id":"61e9bd2d96789223524b45f0","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd232945214","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार की हादसे में मौत
लोनी। बंथला भोपुरामार्ग टीला गांव के पास बुधवार रात डिवाइडर में बाइक की टक्कर लगने से सोमदत्त (52) की मौत हो गई। हादसे में उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
खेकड़ा सैदपुर गांव निवासी सोमदत्त (52) परिवार के साथ रहते थे। घर में पत्नी सीमा और दो बच्चे आशा, विकास हैं। बढ़े गांव निवासी नीरज त्यागी एक स्कूल में अध्यापक हैं। सोमदत्त और नीरज दोस्त हैं। बुधवार को सोमदत्त शालीमार गार्डन कॉलोनी स्थित एक रिश्तेदार के घर सगाई समारोह में नीरज के साथ बाइक पर आए थे। सगाई समारोह से वापस लौटते समय जैसे वह टीला गांव के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगने पर दोनों गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी पीछे से आ रही पीआरवी पुलिस ने दोनों दो दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान सोमदत्त को मृत घोषित कर दिया।
थाना एसएचओ सचिन कुमार ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।