{"_id":"61e321d5fef1ac1a5b59abb4","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd232711697","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीलर से 17 लाख की धोखाधड़ी में कार 24 के सीईओ समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीलर से 17 लाख की धोखाधड़ी में कार 24 के सीईओ समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीलर से 17 लाख की धोखाधड़ी में कार 24 के सीईओ समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज
इंदिरापुरम। वैशाली सेक्टर-9 के ऑटो डीलर ने हरियाणा गुड़गांव की कार -24 प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कार-24 के पदाधिकारियों ने वेबसाइट के जरिए धोखाधड़ी कर 17 लाख 43 हजार में स्कॉर्पियो गाड़ी बेच दी। विरोध करने पर दबंगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इंदिरापुरम पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
राजेंद्र नगर सेक्टर-3 निवासी विजय कुमार जैन ने बताया कि वैशाली सेक्टर-9 में एमएसडी ऑटो प्लस के नाम से उनका व्हीकल शोरूम है। कार-24 सर्विसेज के निर्देशक विक्रम चोपड़ा, मेहुल अग्रवाल, रुचित अग्रवाल और गजेंद्र जांगिड़ के अलावा तीन अन्य पदाधिकारियों ने स्कॉर्पियो गाड़ी ऑनलाइन वेबसाइट पर बेचने के लिए संपर्क किया। गाड़ी की कीमत करीब 14 लाख 90 हजार रुपये थी जबकि उनसे अतिरिक्त टैक्स मिलाकर 15 लाख 90 हजार रुपये में गाड़ी बेच दी गई। उनका कहना है कि गाड़ी बेचने के दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें स्कॉर्पियो पर कोई भी लोन और कागजों में परेशानी ना होने का भरोसा दिया था। पदाधिकारियों ने गाड़ी की डिलीवरी और आरसी जारी करने समेत अन्य खर्चों के लिए 2,24,000 रुपये भी अतिरिक्त वसूले। आरोप है कि जब डीलर ने बैंक में गाड़ी की एनओसी लेने के लिए संपर्क किया तो वहां उन्हें गाड़ी पर पूर्व से ही लोन होने की जानकारी दी गई। इसे सुनकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत कार-24 के पदाधिकारियों से संपर्क किया। जिसके बाद पदाधिकारियों ने अपने दबंग लोगों को इंदिरापुरम भेजकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसको लेकर राजेंद्र ने इंदिरापुरम थाने में मेहुल अग्रवाल, रुचित अग्रवाल, विक्रम चोपड़ा और गजेंद्र जांगिड़ के अलावा तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।