फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

शराब बनाने के लिए हरियाणा से लाई गई 1600 लीटर स्प्रिट पकड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
आबकारी विभाग ने ट्रांसपोर्ट नगर के पास पकड़ी 1600 लीटर स्प्रिट। विज्ञप्ति
शराब बनाने के लिए हरियाणा से लाई गई 1600 लीटर स्प्रिट पकड़ी
विज्ञापन

साहिबाबाद। विधानसभा चुनाव में शराब तैयार कर खपाने की साजिश को आबकारी विभाग ने नाकाम कर दिया। बृहस्पतिवार रात हरियाणा से महिंद्रा पिकअप से आठ ड्रमों में करीब 1600 लीटर स्प्रिट साहिबाबाद के ट्रांसपोर्ट नगर के पास पकड़ ली गई। भाग रहे चालक को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
सहायक आबकारी आयुक्त राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर के पास बनाए गए चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रहे महिंद्रा पिकअप को रोका गया। सिपाहियों ने चेक किया तो गाड़ी में आठ ड्रम में स्प्रिट/पावर अल्कोहल भरा हुआ था। आबकारी निरीक्षक शंकर पाल सिपाहियों ने चालक व संजय प्रजापति को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में बताया कि हरियाणा से दिल्ली के रास्ते जिले में शराब बनाने बनाने के लिए स्प्रिट लाई जा रही थी। पुलिस बताया लगाने में जुटी है कि स्प्रिट किसने मंगाया था और शराब कहां बनाई जानी थी। आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 1600 लीटर से करीब 4000 लीटर अवैध शराब बनाकर चुनाव में बंटवाने की तैयारी थी लेकिन समय रहते साजिश को नाकाम कर दिया गया। साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वाहन को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली बार्डर पर बनाया चेकपोस्ट
विधानसभा चुनाव के चलते दिल्ली से सटे बार्डर पर आबकारी विभाग ने चेकपोस्ट बनाया है। यहां पर दिल्ली से आने वाले हर संदिग्ध वाहन की जांच की जा रही है। तीन आबकारी इंस्पेक्टर और तीन सिपाहियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई। चेकपोस्ट पर सीसीटीवी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed