{"_id":"61ad1628ee395055e61f7c61","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd230530754","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलाना विधायक पर कार्रवाई के लिए लोनी में पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौलाना विधायक पर कार्रवाई के लिए लोनी में पंचायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना विधायक पर कार्रवाई के लिए लोनी में पंचायत
लोनी। धौलाना विधायक पर कार्रवाई एवं पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए रविवार दोपहर लोनी तिराहा स्थित शिव मंदिर में पंचायत हुई। पंचायत में सुरक्षा व्यवस्था के चलते तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई। इस दौरान मार्केट की कुछ दुकानें बंद रही। 22 दिसंबर तक मांग पूरी ना होने पर लोग एसएसपी कार्यालय पर पंचायत करने की बात कही।
बेहटा हाजीपुर में एक गोदाम के अंदर पुलिस और पशु कटान करने वालों के बीच हुई मुठभेड़ के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर शिव मंदिर परिसर में पंचायत की। लोगों ने कहा कि धौलाना विधायक पर मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विधायक, गोदाम संचालक और उसके बेटे के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने, बार्डर थाना प्रभारी का निलंबन रद्द करने, भाकपा नेत्री की गिरफ्तारी और लोनी विधायक की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।
तीन थानों की पुलिस और पीएससी रही तैनात
पंचायत में तीनों थानों के प्रभारी, खुफिया विभाग के अधिकारी, पीएसी और दमकल कर्मी मौजूद रहे। मार्केट के कुछ दुकानें भी बंद रही। पंचायत की अध्यक्षता विनोद गोयल ने की। पंचायत में लोनी के ग्रामीण और शहरी के लोगों के साथ ही भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, लोनी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रतन सिंह भाटी, बच्चू प्रधान, लोनी ब्लाक प्रमुख पति कोमल गुर्जर, ललित शर्मा, अशोक त्यागी, अरविंद गोयल, सुशील श्रीवास्तव, वेद नागर, आरती मिश्रा, मनीष अत्री आदि मौजूद रहे।