फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

थोड़े सुधार के बाद भी हवा सेहत के लिए खतरनाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
रविवार सुबह न्यू लिंक रोड पर दृश्यता - फोटो : SHAHIBABAD
थोड़े सुधार के बाद भी हवा सेहत के लिए खतरनाक
विज्ञापन

साहिबाबाद। शहर का प्रदूषण स्तर लगातार चौथे दिन ज्यादा खराब श्रेणी में है। शनिवार के मुकाबले रविवार को एक्यूआई में 11 प्वाइंट की कमी आई और यह 455 दर्ज हुआ। अभी भी थोड़े सुधार के बाद शहर की हवा लोगों के लिए खतरनाक बनी हुई है। रविवार को गाजियाबाद देश में दूसरा प्रदूषित शहर रहा। 463 एक्यूआई के साथ जींद दूसरे स्थान पर रहा। मानक से 12 गुना अधिक पीएम 2.5 और पीएम 10 आठ गुना तक दर्ज हो रहा है।
दिवाली के बाद प्रदूषण में दिन में रोजाना मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन रात में प्रदूषण अचानक बढ़ जाता है। प्रदूषण् नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) के आंकड़े देखे तो लोनी का एक्यूआई सबसे अधिक 464 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम 10 और पीएम 2.5 क्रमश: 545 और 458 दर्ज किया गया। संजय नगर में एक्यूआई 451, वसुंधरा में 446, इंदिरापुरम में 442 दर्ज हुआ।
विज्ञापन

सुबह और रात की हवा सबसे ज्यादा जहरीली
शहर में रात और सुबह की हवा सबसे ज्यादा खराब बनी हुई है। इसलिए इस वक्त घर से बाहर निकलना सेहत के लिए खतरनाक है। चार से सुबह दस बजे तक शहर के मॉनिटरिंग स्टेशन पर पीएम दस का स्तर आठ और पीएम 2.5 का स्तर 12 गुना अधिक दर्ज हो रहा है। लोनी में रात चार बजे पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर क्रमश: 733 और 714 रहा। इंदिरापुरम में पीएम 10 और पीएम 2.5 क्रमश: दो से पांच बजे तक नौ गुना और सात गुना अधिक रहा। संजय नगर में रात दो से सुबह छह बजे तक हवा सबसे ज्यादा खराब रही। पीएम दस का स्तर 719 से 778 तक के बीच रहा। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 620 से 670 के बीच दर्ज हुआ। वसुंधरा में भी रात दो से पांच बजे तक पीएम दस का स्तर 728 सबसे अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चार दिन से डार्क जोन में प्रदूषण
07 नवंबर- 455
06 नवंबर -466
05 नवंबर 470
04 नवंबर- 419
03 नवंबर 353
02 नवंबर 334
01 नवंबर-363
सबसे प्रदूषित शहर
जींद-463
गाजियाबाद 455
नोएडा 446
हापुड़-444
फिरोजाबाद-443
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed