फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

दिवाली से पहले ही शहर का फूला दम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
दिवाली से पहले ही शहर का फूला दम
विज्ञापन

साहिबाबाद। दिवाली से पहले ही गाजियाबाद का दम फूलने लगा है। शहर में प्रदूषण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को एक बार फिर गाजियाबाद देश का प्रदूषित शहर बन गया। यहां का एक्यूआई मानक से साढ़े तीन गुना अधिक 363 पहुंच गया। बढ़ते प्रदूषण का कारण वाहन से निकले धुंए, निर्माण कार्य, फैक्टरियों के जलते ईंधन और बदलते मौसम को माना जा रहा है।
दो दिन बाद दिवाली है और शहर की हवा पहले से ही खराब चुकी है। रविवार को एक्यूआई 342 था, जो सोमवार को 21 प्वाइंट बढ़कर 363 पहुंच गया। जिले में ग्रैफ लागू होने के बाद हवा की सेहत लगातार बिगड़ रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) अधिकारियों ने 15 दिन के अंदर 21 फैक्टरियों की जांच की गई और 53 निर्माणाधीन साइटों का निरीक्षण किया, लेकिन 38 साइट पर प्रदूषण रोकथाम के लिए कोई व्यवस्था नहीं मिली। वहीं, लोनी में बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए पीसीबी और प्रशासन की संयुक्त टीम ने खुले में बिल्डिंग मैटेरियल रखने पर एक लाख 56 हजार रुपये का जुर्माना भी 28 लोगों पर लगाया है। इसके बाद भी प्रदूषण बढ़ रहा है।
विज्ञापन

नमी के कारण रुके हुए हैं धूल के कण
प्रदूषण को कम करने के लिए जिम्म्ेदार लोगों को चेतावनी दी गईं हैं और जुर्माना भी लगाया गया है। चार टीमें निगरानी कर रही हैं। सर्दी के साथ नमी बढ़ जाने से धूल के कण गाजियाबाद के आसमान पर रुक गए हैं। इस कारण प्रदूषण बढ़ रहा है। हवा की गति धीमा होने के कारण भी दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्सव शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी, पीसीबी
सबसे जहरीली हुई लोनी की हवा
जिले में लोनी की हवा की सेहत सबसे खराब है। यहां का एक्यूआई मानक से चार गुना अधिक 417 दर्ज हुआ। पीएम 10 का स्तर तो 466 पर पहुंच गया। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 274 दर्ज हुआ। लोनी में प्रदूषण फैलने का मुख्य कारण सड़कों पर उड़ने वाली धूल और कबाड़ में आग लगना है।

जिले के सभी इलाके रेड जोन में
इलाका एक्यूआई पीएम-2.5
लोनी 417 274 466
संजय नगर 352 202 393
इंदिरापुरम 324 179 388
वसुंधरा 310 171 373
इसलिए बढ़ रहा जहर
1. वाहनों का अधिक दबाव व जाम
2. चल रहे निर्माण कार्य व उड़ती धूल
3. खुले में कूड़े में आग लगना
4. फैक्ट्रियों से निकल रहा कार्बन
5. खुले में रखा बिल्डिंग मैटेरियल
ऐसे करें बचाव
1. मास्क लगाकर ही बाहर निकलें
2. सुबह-शाम गर्म पानी से भाप लें
3. गुड़ का सेवन रोजाना करे
4. रात में बाहर निकलने से बचे
5. घर के बाहर एक्सरसाइज न करे
(डॉ. राहुल गुप्ता के अनुसार)
एक सप्ताह में प्रदूषण का हाल
31 अक्तूबर 342
30 अक्तूबर 297
29 अक्तूबर 321
28 अक्तूबर 290
27 अक्तूबर 278
26 अक्तूबर 276
25 अक्तूबर 80
प्रदूषण फैलाने पर चार फैक्टरियों पर 27.5 लाख जुर्माना
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच में प्रदूषण फैलाते मिलने पर चार फैक्टरियां पर 27.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा ने बताया कि विभाग की तरफ से चार टीमें निगरानी में लगी हैं। इन टीमों ने 16 से 31 अक्तूबर तक 21 फैक्टरियों की जांच की। इसमें नौ गाजियाबाद और 12 हापुड़ की है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान 17 फैक्टरियों में ईसीएस में खामियां मिलीं। साथ ही सात फैक्टरियां में पीएनजी लाइन होने के बाद भी दूसरा ईंधन इस्तेमाल हो रहा था। इन फैक्टरियों के प्रबंधकों को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed