फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पुलिसकर्मी बताकर इग्नू की रिटायर्ड महिला प्रोफेसर से दो लाख के गहने ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
पुलिसकर्मी बताकर इग्नू की रिटायर्ड महिला प्रोफेसर से दो लाख के गहने ठगे
विज्ञापन

इंदिरापुरम। वैभवखंड में जीसी ग्रैंड सोसायटी से करीब 50 मीटर दूर पांच ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) की रिटायर्ड महिला प्रोफेसर कुमकुम भटनागर से दो लाख के जेवर ठग लिए। वह इलाज कराने के लिए ऑटो से अस्पताल जा रही थीं। रास्ते में चालक को मास्क नहीं लगाने की बात कहकर ठगों ने रोका था। इसके बाद प्रोफेसर से बात करने लगे और उन्हें आपराधिक घटनाएं होने की बात कहकर जेवर उतरवा लिए और उन्हें नकली गहनें थमाकर शातिर फरार हो गए। पीड़िता ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है।

महिला का आरोप है कि इंदिरापुरम पुलिस को फोन पर सूचना देने के बाद लिखित शिकायत भी दे दी, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। सीओ अभय मिश्रा का कहना है कि पीड़िता से शिकायत मिलने पर घटनास्थल का मुआयना कर पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। महिला ने बताया कि पांचों ठग बीस से तीस वर्ष के बीच के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed