{"_id":"613e5c218ebc3e1eed40e76d","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd225788010","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ के हस्ताक्षर स्कैन कर संविदाकर्मियों ने लोगों का बकाया किया खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीओ के हस्ताक्षर स्कैन कर संविदाकर्मियों ने लोगों का बकाया किया खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीओ के हस्ताक्षर स्कैन कर संविदाकर्मियों ने लोगों का बकाया किया खत्म
लोनी। ट्रॉनिका सिटी सबस्टेशन पर तैनात संविदाकमियों द्वारा एसडीओ के हस्ताक्षरों को स्कैन कर लोगों के बिल खत्म करने का मामला सामने आया है। एसडीओ ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शनिवार रात रामपार्क कॉलोनी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 हजार रुपये, एक कार समेत अन्य सामान बरामद किया है।
ट्रॉनिका सिटी थाना एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि ट्रॉनिका सिटी सबस्टेशन पर तैनात एसडीओ गजेंद्र पाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके सबस्टेशन पर तैनात संविदाकर्मी अशोक कौशिक ने उनके हस्ताक्षर को स्कैन कर बकाएदारों के बकाए खत्म किए हैं। आरोपी सभी कागजात तैयार कर एसडीओ के हस्ताक्षर को स्कैन करता था। आरोपी ने हाल ही में रामपार्क कॉलोनी में रहने वाले दो बकाएदारों से करीब 55 हजार रुपये लिए थे। इन बकाएदारों पर करीब 80 हजार रुपये का बकाया था। आरोपी ने इन बकाएदारों को फर्जी स्थाई विच्छेदन रिपोर्ट तैयार कर समाप्त कर देता था। एसएचओ ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर एसडीओ ने तीन आरोपियों अशोक कौशिक, दीपक और सुरेंद्र के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है तीनों आरोपियों ने मिलकर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। वहीं सरकारी बकाया को भी नुकसान पहुंचाया है। एसएचओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आऱोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने रामपार्क कॉलोनी तालाब के पास से अशोक कौशिक और दीपक को गिरफ्तार किया है।