फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

इस साल सबसे साफ हवा शनिवार को चली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
इस साल सबसे साफ हवा शनिवार को चली
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीएचए में शनिवार के दिन शहर की हवा सबसे साफ रही। प्रदूषण विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई। शनिवार को शहर का एक्यूआई 41 दर्ज किया गया था। वहीं रविवार को शहर का एक्यूआई 52 रहा। इससे पहले वर्ष 2020 में मार्च को शहर का एक्यूआई सबसे कम 39 रहा था।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा ने बताया कि बारिश के चलते शहर की हवा काफी दिनों से ग्रीन जोन में बनी हुई है। शनिवार को हुई झमाझम बारिश के चलते शाम को प्रदूषण का स्तर काफी कम हो गया। इससे पहले 21 अगस्त को एक्यूआई सबसे कम 45 तक पहुंचा था। वहीं पिछले साल मार्च में एक्यूआई सबसे कम रहा था। 28 मार्च को एक्यूआई 39 पर दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते अभी सितंबर में एक्यूआई ग्रीन जोन में है। पिछले वर्ष के आंकड़े देखे जाएं तो तापमान में गिरावट के साथ प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है जो अक्तूबर अंत तक रेड जोन में पहुंच जाता है। उन्होंने बताया कि वहीं रविवार को भी एक्यूआई ग्रीन जोन में रहा। सुबह के समय तो एक्यूआई 31 के आसपास रहा, लेकिन दोपहर बाद सभी मॉनिटरिंग स्टेशन पर प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी देखी गई। इसकसे शाम तक एक्यूआई 52 हो गया।
विज्ञापन

सुबह के समय सबसे कम रहा प्रदूषण
रविवार को गाजियाबाद में लोनी में एक्यूआई 80 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर 32 और 30 रहा। सुबह के समय तो पीएम 10 का स्तर नौ और पीएम 2.5 का स्तर पांच तक पहुंच गया था। वहीं वसुंधरा में एक्यूआई 5 रहा। यहां पर पीएम 10 का स्तर 58 और पीएम 2.5 का स्तर 38 रहा। न्यूनतम स्तर सुबह के समय 19 और 15 रहा। इंदिरापुरम में भी एक्यूआई पचास से ऊपर 52 दर्ज किया गया। वसुंधरा में सुबह के समय पीएम 10 का स्तर 17 तक आ गया था। वहीं पीएम 2.5 का स्तर नौ रहा। संजय नगर इलाके में एक्यूआई सबसे कम 46 रहा। यहां पर पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर 41 और 28 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed