फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

फिरौती मांगने वाला 25 हजार का इनामी मिला चाट बेचता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
इंदिरापुरम पुलिस की गिरफ्त में एसटीएफ द्वारा पकड़ा गया 25 हजार का इनामी - फोटो : GHAZIABAD City
फिरौती मांगने वाला 25 हजार का इनामी मिला चाट बेचता
विज्ञापन

साहिबाबाद। खोड़ा से 2014 में एक छह वर्षीय बच्चे को अगवा कर फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बालिस्टर निवासी संभल को एसटीएफ बरेली की टीम ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। आरोपी नाम बदलकर हरिद्वार में चाट बेच रहा था। एसटीएफ ने आरोपी को इंदिरापुरम पुलिस को सौंप दिया। इंदिरापुरम पुलिस ने शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया।

सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि 2014 में खोड़ा निवासी मदलपाल यादव के छह वर्षीय बेटे को बालिस्टर निवासी संभल, प्रेम सिंह, अरविंद उर्फ नेता, संजीव, सत्यवीर, मेघराज ने फिरौती के लिए अगवा कर लिया था। इंदिरापुरम पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। तब से बालिस्टर फरार चल रहा था। उसके खिलाफ 2018 में गाजियाबाद से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस और एसटीएफ उसकी तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को एसटीएफ बरेली के इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह ने टीम के साथ मिलकर आरोपी बालिस्टर को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपना नाम गोलू रख लिया था और चाट की ठेली लगाता था। टीम ने देर रात उसे इंदिरापुरम पुलिस को सौंप दिया। शुक्रवार को इंदिरापुरम पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed