{"_id":"612157bd8ebc3e7a037bcceb","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd224522332","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत सिटी की दीवार तोड़कर बेसमेंट में भरा तालाब का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत सिटी की दीवार तोड़कर बेसमेंट में भरा तालाब का पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सिटी की टूटी दीवार, बेसमेंट में भरा तालाब का पानी
साहिबाबाद। लोनी-भोपुरा रोड की भारत सिटी सोसायटी में शनिवार को बारिश से तालाब का पानी दीवार तोड़कर बेसमेंट में भर गया। फेज-1 के बेसमेंट में खड़ी 25 गाड़ियों में पानी भर गया। एक दर्जन से अधिक पेड़-पौधे टूट गए। दीवार टूटने की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। लोगों का कहना है कि तालाब का पानी एसटीपी से होते हुए पूरी सोसायटी में भर गया। बिजली पैनल और डीजी सेट में भी पानी भरने से सोसायटी की 36 लिफ्ट बंद हो गईं। तीन घंटे तक लोग अंधेरे में रहे। आरडब्ल्यूए ने सात मोटर पंप लगाकर पानी निकाला और 80 कर्मचारियों को सफाई में लगाया।
भारत सिटी के आरडब्ल्यूए सचिव बिजेंद्र मिश्रा ने बताया कि सोसायटी के बराबर में एक तालाब है। टीला मोड़ क्षेत्र की तरफ से नाले का पानी तालाब में भरता है। इस तालाब से पानी निकासी का इंतजाम नहीं है। सुबह करीब साढ़े पांच बजे फेस-1 की बाउंड्रीवाल टूटने से करीब 25 गाड़ियों में और मेंटनेंस ऑफिस में पानी भर गया। एसटीपी से होते हुए तालाब का मलबा और गंदा पानी फेस-2 की तरफ भी पहुंच गया। सचिव बिजेंद्र मिश्रा का कहना है कि करीब तीन घंटे तक बिजली गुल होने के कारण लोगों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ी। स्थानीय निवासी सतेंद्र कौशिक ने बताया कि बीते वर्ष भी तालाब के पानी से दीवार टूट गई थी तब भी आरडब्ल्यूए और लोगों को भारी नुकसान हुआ था।
आरसीसी दीवार बनवाएगी आरडब्ल्यूए
आरडब्ल्यूए पदाधिकारी का कहना है कि तालाब के पानी की निकासी न होने से सोसायटी की दीवार पर ज्यादा दबाव रहता है। तेज बारिश में दीवार टूटकर सारा मलबा व गंदगी सोसायटी में भर जाता है। मगर इस बार दीवार को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। फेज-एक की तरफ तालाब के बराबर आरसीसी दीवार बनवाई जाएगी। जिसमें 10 लाख से अधिक का खर्चा आएगा। लोगों का आरोप यह भी है कि जीडीए पर करीब 40 करोड़ रुपये डवलपमेंट चार्ज के जमा हैं। जबकि स्टांप डयूटी के तौर पर लोगों ने 40 करोड़ रुपये विभाग को दिए हैं। ऐसे में नगर पालिका परिषद, जीडीए और प्रशासन ने तालाब की निकासी समेत अन्य प्रकार के विकास कार्य नहीं किए हैं।