फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

लोनी में कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
लोनी में कारोबारी की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

लोनी। बेहटा हाजीपुर कॉलोनी में बुधवार को रोड़ी-डस्ट के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया। दोनों बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जवाहरनगर कॉलोनी निवासी धर्मेद्र कुमार की बेहटा हाजीपुर में नहर किनारे रोड़ी-डस्ट की दुकान है। वह बुधवार को दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। उनकी दुकान पर काम करने वाले 6 से 7 कर्मचारी भी थे। इसी दौरान धर्मेद्र की दुकान पर मुनीम का काम करने वाले प्रमोद उर्फ मोदी का बेटा छोटू और उसका साथी आकाश बाइक से पहुंचे। छोटू बाइक पर था। वहीं आकाश धर्मेद्र के पास पहुंचा। धर्मेद्र ने आकाश से पूछा कि नई बाइक कब ली। इस पर आकाश ने जवाब नहीं दिया। धर्मेंद्र ने दोबारा पूछा तो आकाश ने अपने हथियार से धर्मेंद्र की गर्दन पर गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह छोटू की बाइक पर बैठकर भागने लगा। धर्मेंद्र की दुकान पर काम करने वाले उसके भतीजे भानू प्रताप सिंह ने अपने चाचा को खून से लथपथ देखा तो उसने आरोपी आकाश को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर आकाश ने भानू प्रताप पर फायरिंग कर दी। हालांकि गोली भानू को नहीं लगी। धर्मेंद्र को आसपास काम करने वाले अन्य दुकानदार अपनी कार से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने दुकान पर काम करने वाले युवकों से बात की। सीओ ने बताया कि हत्या में छोटू और आकाश का नाम सामने आया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों रोजाना शाम को साथ बैठते थे
दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि छोटू और आकाश दोनों रोजोना धर्मेद्र की दुकान पर आकर साथ बैठते थे। आरोपियों और धमेंद्र में दोस्ती थी। दोनों आरोपी छोटू और आकाश पड़ोस की दुकान में काम करते थे। दो दिनों से दोनों आरोपी धर्मेद्र की दुकान पर नहीं आए। बार्डर थाना एसएचओ अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपियों की कॉल डिटेल और लोकेशन निकाली जा रही है। घटना को अंजाम क्यों दिया, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इसका पता चलेगा।

चेकिंग के दौरान आई हत्या की सूचना
बुधवार को लोनी में एसपी देहात डॉ. ईरज राजा चार थानों फोर्स के साथ खरखड़ी गांल, निठौरा, कासिम विहार समेत अन्य इलाकों में पैदल गश्त कर रहे थे। इसके बाद पुलिस टीम लोनी तिराहा पर पहुंची और चेकिंग अभियान चलाया तभी बेहटा हाजीपुर कॉलोनी में हत्या होने की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed