{"_id":"6116c4168ebc3edfad0dd62e","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd2241010190","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रात दस बजे से कल दोपहर तक भारी वाहन नहीं जा सकेंगे दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रात दस बजे से कल दोपहर तक भारी वाहन नहीं जा सकेंगे दिल्ली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज रात 10 बजे से कल दोपहर तक भारी वाहन नहीं जा सकेंगे दिल्ली
साहिबाबाद। दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के चलते 14 अगस्त की रात 10 बजे से अगले दिन कार्यक्रम समाप्ति तक भारी वाहन दिल्ली नहीं जा सकेंगे। जबकि छोटे वाहनों को दिल्ली में चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। इससे दिल्ली यूपी की सीमाओं पर जाम की स्थिति बन रही है। गाजियाबाद यातायात पुलिस ने इसके लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर समारोह का आयोजन होने के चलते भारी वाहनों का प्रवेश बंद किया जाएगा। 14 अगस्त की रात 10 बजे से 15 अगस्त की दोपहर कार्यक्रम समाप्त होने तक भारी वाहनों को यूपी बार्डर, महाराजपुर बार्डर, सीमापुरी बार्डर, भोपुरा बार्डर से दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। बार्डर पर यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे भारी वाहन दिल्ली की सीमा में प्रवेश न कर सके।
यह रहेगा रूट
- डासना पेरिफेरल एक्सप्रेस से सभी बड़े वाहन एनएच-9 दिल्ली की तरफ सीधे न जाकर सिकंदराबाद होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से आने वाले सभी प्रकार के भारी व छोटे वाहन जिन्हें दिल्ली जाना है, वह दुहाई पेरिफेरल से नीचे उतरकर एएलटी चौराहे से राजनगर एक्सटेंशन, रोटरी गोलचक्कर नागद्वार, भोपुरा, तुलसी निकेतन होते हुए लोनी की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
- बुलंदशहर, लाल कुआं की तरफ से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन पेरिफेरल एक्सप्रेसवे दुहाई से नीचे उतरकर एएलटी चौराहे से राजनगर एक्सटेंशन, नागद्वार, भोपुरा, तुलसी निकेतन होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
- मेरठ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन एएलटी चौराहे से राजनगर एक्सटेंशन, रोटरी गोल चक्कर, नागद्वार, भोपुरा, तुलसी निकेतन होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
- यूपीगेट से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को यूपी गेट से मोहननगर, की ओर डायवर्ट कर मोहननगर से, बीकानेर गोल चक्कर, भोपुरा, तुलसी निकेतन होते हुए गंतव्य को भेजा जाएगा। भारी वाहनों को दिल्ली की सीमा में नहीं जाने दिया जाएगा।