फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

भेद खुलने के डर से बुजुर्ग को 13 दिन तक रखा अपने साथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
भेद खुलने के डर से बुजुर्ग को 13 दिन तक रखा अपने साथ
विज्ञापन

लोनी। लक्ष्मी गार्डन स्थित अपने निवास स्थान से पीड़ित बुजुर्ग अब्दुल समद से बीते 7 जून को फेसबुक लाइव आने के बाद से उम्मेद पहलवान ने बुजुर्ग को अपने साथ ही रखा। 12 जून को वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी ने बुधवार को अनूपशहर से फिर से फेसबुक लाइव किया। बुजुर्ग या उसका बेटा भेद न खोल दे, इसके लिए आरोपी ने गिरफ्तारी होने तक दोनों को अपने साथ रखा।

ताबीज का असर उलटा होने पर 5 जून को बुजुर्ग अब्दुल समद के साथ प्रवेश गुर्जर ने अपने दोनों समुदाय के 10 साथियों के साथ मिलकर लोनी थाना क्षेत्र के रामविहार कॉलोनी में मारपीट और दाढ़ी काटने की घटना को अंजाम दिया। मामले को मजहबी रंग देने के लिए आरोपी उम्मेद पहलवान ने अपने घर लक्ष्मी गार्डन से फेसबुक लाइव कर दुनिया के सामने बुजुर्ग के साथ हुई मारपीट को दूसरा रूप दे दिया। 7 जून से अब्दुल समद और उम्मेद पहलवान एक साथ थे। आरोपी को डर था कि पुलिस उसका भेद खुलवाने के लिए अब्दुल समद से सच उगलवा लेगी। मामले में पहला फेसबुक लाइव आने के बाद उम्मेद पहलवान ने बुधवार को बुजुर्ग के साथ दोबारा फेसबुक लाइव आने की घोषणा की थी। इन दिनों उम्मेद पहलवान ने अब्दुल समद को अपने साथ ही रखा। दूसरी फेसबुक लाइव और बुधवार को उम्मेद पहलवान पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी ने अब्दुल समद और उसके बेटे को अपनी कार में बैठा लिया। वह दोनों को अपने साथ दिल्ली, नोएडा समेत अन्य स्थानों पर लेकर छिपता रहा। इस दौरान वह दोनों को कहता रहा कि कुछ नहीं होगा, मैंने तुम्हारा साथ दिया, तुम मेरा साथ दो। दोनों आरोपी की बातों में भी आ गए। आरोपी अपने फोन से व्हाट्सएप कॉल कर बुजुर्ग को उसके परिजनों से भी बात कराता रहा, लेकिन किसी को नहीं बताया कि वह कहां है। शनिवार को पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो वह अकेला था। इससे पहले ही आरोपी ने दोनों किसी स्थान पर छोड़ दिया था। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि आरोपी ने बुजुर्ग और उसके बेटे को अपनी कार में लेकर घूमता रहा। उसको डर था कि पुलिस उनसे सच उगलवा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed