फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

गाजियाबाद : पीएम दस और 2.5 का स्तर ग्रीन जोन में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
गाजियाबाद : पीएम दस और 2.5 का स्तर ग्रीन जोन में
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर का प्रदूषण स्तर मंगलवार को येलो जोन में रहा। शहर का एक्यूआई 141 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के आंकड़े देखे तो इंदिरापुरम, वसुंधरा और संजय नगर में ओजोन का लेवल सबसे अधिक रहा। यहां पर ओजोन का स्तर येलो जोन में पहुंच गया। वहीं पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर ग्रीन जोन में रहा। लोनी में पीएम दस का स्तर सबसे अधिक दर्ज किया गया।

गाजियाबाद शहर का एक्यूआई मंगलवार को 141 दर्ज हुआ। गाजियाबाद में मंगलवार को ओजोन का लेवल सबसे अधिक रहा। यहां पर ओजोन का स्तर येलो जोन में पहुंच गया है। आंकड़ों के अनुसार इंदिरापुरम, वसुंधरा, संजय नगर इलाके में ओजोन सबसे अधिक दर्ज किया गया। संजय नगर का एक्यूआई सबसे अधिक 168 दर्ज किया गया। यहां पर ओजोन का लेवल सबसे अधिक 168 रहा। जबकि पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर ग्रीन जोन में 99 और 53 दर्ज हुआ। वसुंधरा का एक्यूआई 157 रहा। यहां पर ओजोन का स्तर 157 तक पहुंच गया है। जबकि पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 28 और 50 रहा। वहीं इंदिरापुरम का एक्यूआई 121 दर्ज हुआ। यहां पर भी ओजोन का लेवल पीएम दस और पीएम 2.5 से अधिक रहा। यहां पर ओजोन का लेवल 122 दर्ज किया गया। जबकि पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 98 और 43 दर्ज हुआ। लोनी का एक्यूआई भी 121 रहा। यहां पर पीएम दस का स्तर 121 तक पहुंचा। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 72 दर्ज किया गया। वहीं ओजोन का लेवल 82 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed