फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

शराब बंटवाने पर पवन मावी और तीन प्रधान प्रत्याशी पर रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
vote1.jpg
शराब बंटवाने पर पवन मावी और तीन प्रधान प्रत्याशी पर रिपोर्ट
विज्ञापन

लोनी। पंचायत चुनाव में वोटरों को लुभावने को लेकर शराब और जलेबी बांटने के मामले में पुलिस ने शनिवार को वार्ड नंबर-13 के जिला पंचायत सदस्य की प्रत्याशी लक्ष्मी मावी के पति पवन मावी और तीन प्रधान प्रत्याशियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सभी के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया। सात आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

लोनी एसएचओ ओपी सिंह ने बताया कि प्रत्याशियों से पहले ही बोला गया था कि चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए शराब व खाने-पीने की चीजों का वितरण न करें। इसके बाद भी प्रत्याशी चोरी-छुपे शराब व अन्य सामान बंटवा रहे हैं। एसएचओ ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति पवन मावी द्वारा अपने सहयोगियों से वोटरों को लुभाने के लिए दूध, जलेबी और शराब बांटी जा रही है। इसकी शिकायत उन्हें मिली। सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला पवन मावी द्वारा शराब भेजने का आरोप लगा रही है। एसएचओ ने बताया कि मामले में पवन मावी और ग्राम प्रधान प्रत्याशी अजय पंडित, संदीप और विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। क्षेत्र में सात अन्य आरोपी शराब बंटवा रहे थे। पुलिस ने सातों को हिरासत में लिया है। कब्जे से 120 किलो, दूध 156 किलो जलेबी, एक गाड़ी और एक रिक्शा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed