फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा हुक्का बार पकड़ा, संचालक समेत 38 धरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
इंदिरापुरम पुलिस की गिरफ्त में हुक्का बार संचालक
रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा हुक्का बार पकड़ा, संचालक समेत 38 धरे
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम के न्यायखंड तीन में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने संचालक समेत 38 युवक व युवतियों को दबोचा। हालांकि एक संचालक नोएडा निवासी ऋषभ चौहान फरार है। पुलिस ने हुक्का, चिलम, तंबाकू आदि बरामद किया है। पुलिस ने 33 युवक और युवतियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जबकि संचालक समेत पांच के खिलाफ कोविड अधिनियम, तंबाकू अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शाम करीब चार बजे इंदिरापुरम एसएचओ सादे कपड़ों में टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे तभी न्यायखंड तीन में वीटेल हाउस नाम के रेस्टोरेंट में हुक्का बार के संचालन की सूचना मिली। पुलिस की टीम पहुंची तो वहां पर काफी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद थे। यहां पर हुक्के के साथ नशा परोसा जा रहा था। पुलिस ने सभी को पकड़ लिया और थाने ले आई। पुलिस ने 14 पाइप, 13 हुक्के, 8 डिब्बे बड़े तंबाकू और आठ छोटे डिब्बे तंबाकू, चिलम आदि बरामद की है। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी संचालक रिषभ निवासी खोड़ा कॉलोनी, दीपक निवासी बहारामपुर विजयनगर, गणेश निवासी नोएडा, विष्णु निवासी पहाड़गंज दिल्ली, साहिल निवासी करहेड़ा साहिबाबाद हैं।
विज्ञापन

पकड़े गए सभी लोग एनसीआर के
एसएचओ संजीव शर्मा ने बताया कि पकड़े गए युवक-युवतियों में अधिकांश गाजियाबाद के रहने वाले हैं। इसके अलावा कोई नोएडा, ग्रेटर नोएडा के हैं। यह सभी 18 से 25 वर्ष तक के हैं। कोई ग्रेजुएशन, बीटेक या अन्य छात्र हैं। यह सभी यहां पर काफी समय से आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार मिल चुकी थी शिकायत
पूर्व में यहां पर हुक्का बार का संचालन होने की शिकायत सीएम पोर्टल, ट्विटर और स्थानीय पुलिस को दी गई थी। पुलिस का दावा है कि यहां पर कई बार आकर देखा गया था तो यहां पर शटर बंद मिलता था। लोगों का आरोप है कि पास में ही पुलिस चेकिंग करती रहती है। इसके बाद भी यहां पर हुक्का बार का संचालन धड़ल्ले से होता रहा। शिकायत के बाद भी पुलिस नहीं पकड़ सकी।

चौकी इंचार्ज पर हुई थी कार्रवाई
इंदिरापुरम क्षेत्र में पूर्व में कई बार हुक्का बार चलते मिले हैं। प्रभावशाली लोगों के शामिल होने से यहां पर पुलिस की ओर से कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति कर ली जाती है। इसी के चलते रेस्टोरेंट और जिम की आड़ में हुक्का बार चलाकर युवाओं, नाबालिगों को नशा परोसा जा रहा है। नए वर्ष पर एंजल मॉल में नोरूल्स कैफे की आड़ में बिना अनुमति के पार्टी में हुक्का परोसा जा रहा था। तत्कालीन एसएसपी कलानिधि नैथानी ने चौकी इंचार्ज की लापरवाही मानते हुए सस्पेंड कर दिया था।
पूर्व में हुई कार्रवाई
01 जनवरी 2021 : एंजल मॉल के कैफे में छापा मारकर हुक्का बार पकड़ा।
10 सितंबर 2020 : एंजल मॉल में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा हुक्का बार पकड़ा।
15 सितंबर 2020 : वसुंधरा सेक्टर 15 में हुक्का बार पकड़ा। संचालक गिरफ्तार।
14 सितंबर 2020 : न्यायखंड में जिम की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर छापा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed