फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

सोसायटी में ऑनलाइन सट्टा खिलवाने वाले दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
इंदिरापुरम पुलिस की गिरफ्त में ऑनलाइन सट्टे की आड़ में ठगी करने के आरोपी. - फोटो : GHAZIABAD City
सोसायटी में ऑनलाइन सट्टा खिलवाने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम पुलिस ने फ्लैट में चल रहे ऑनलाइन सट्टे के कारोबार कर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि सरगना समेत तीन आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 मोबाइल, तीन लैपटॉप, 12 रजिस्टर, 16 पैनकार्ड, 40 एटीएम कार्ड, 14 मोहर, समेत 25 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी छह माह में डेढ़ करोड़ से अधिक की ठगी अब तक कर चुके हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि इंदिरापुरम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एसोटेक कबाना विंडसर सोसायटी के एक फ्लैट में ऑनलाइन सट्टे का कारोबार चल रहा है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा, इंस्पेक्टर क्राइम सुनील सिंह ने टीम के साथ फ्लैट पर पहुंचकर छापा मारा। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों ने ऑनलाइन सट्टा खिलवाने की बात कबूल की। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। पकड़े गए दोनों आरोपी प्रमोद कुमार निवासी एसोटेक कबाना विंडसर और प्रवेश विश्नोई निवासी ऑरेंज काउंटी सोसायटी नीति खंड हैं। पुलिस ने आरोपियों के फ्लैट से 10 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 12 रजिस्टर जिनमें लेनदेन का डाटा उपलब्ध है जब्त किया है। साथ ही पुलिस ने मौके से 16 पैनकार्ड, 40 फर्जी खातों के एटीएम कार्ड, 14 मोहर, 3 वोटर आईडी, 2 ड्राइविंग लाइसेंस, 4 आधार कार्ड और 25 हजार रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके तीन साथी अमरीश विश्नोई निवासी नोएडा सेक्टर 67, भरत बंसल और अंकित गर्ग अभी फरार हैं। गिरोह के सरगना अमरीश और भरत हैं। जबकि अंकित लेनदेन का पूरा काम देखता था। पकड़ा गया आरोपी प्रवेश और अमरीश दोनों सगे भाई हैं। मेरठ में प्रवेश का होटल का कारोबार है। आरोपी अब तक करीब डेढ़ करोड़ से अधिक की ठगी कर चुके हैं। सीओ ने बताया कि फर्जी खातों से लेनदेन का विवरण जुटाया जा रहा है। इसके बाद ही इसकी संख्या स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रमोद को नौकरी पर रखा गया था। अमरीश ही प्रमोद को लोगों के नंबरों का डाटा उपलब्ध कराता था। इसके बाद प्रमोद उन नंबरों पर ऑनलाइन गेम में हार-जीत का सट्टा लगाकर रुपये जितने के मेसेज भेजता था। जो लोग इच्छुक होते थे। वह संपर्क करते थे तो प्रमोद सट्टा लगाने के लिए आईडी-पासवर्ड देता था। इसके लिए रुपये भी अपने खातों में डलवाता था। हार जीत के रुपये भी इन्हीं खातों में डलवाए जाते थे। इसके बाद इन खातों के एटीएम कार्ड से खातों में डाली गई रकम निकाल लेते थे। जो जीतता था उन्हें रुपये नहीं देते थे। यह सभी खाते कुछ लोगों को लोन दिलाने का झांसा देने के नाम पर लिए गए दस्तावेज से खोले गए हैं। उन्हीं के दस्तावेज से लगाकर विभिन्न बैंकों में खाते खोले गए थे। पुलिस को करीब 40 से 50 खाते मिले हैं। इन्हें से पुलिस ने तीन खातों को फ्रीज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed