फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पॉलीथिन बनाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग, डेढ़ घंटे में पाया काबू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
पॉलीथिन बनाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग, डेढ़ घंटे में पाया काबू
विज्ञापन

साहिबाबाद। अर्थला स्थित आनंद औद्योगिक क्षेत्र में पैकिंग की पॉलीथिन बनाने वाली फैक्टरी में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के दौरान फैक्टरी से कर्मचारी बाहर भागे और मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर सीएफओ दमकल की 12 गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। फैक्टरी में रखे सॉल्वेंट और स्याही के ड्रम धमाके के साथ फट रहे थे। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर दमकलकर्मियों ने काबू पाया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।
आनंद विहार निवासी रितेश बंसल की आनंद औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट नंबर 60, 75, 80 में स्पैक लैमिनेटर के नाम से मल्टी पैकेजिंग पॉलीथिन बनाने की फैक्टरी है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक फैक्टरी के अगले हिस्से में बने प्रिंटिंग एरिया में अचानक आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन सभी बाहर की ओर भागे। देखते ही देखते आग ने स्याही और सॉल्वेंट के ड्रम को भी चपेट में ले लिया। ड्रम धमाके के साथ फटने लगे। स्थानीय निवासियों और कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर सीएफओ सुनील सिंह, एफएसओ वैशाली एसएन सिंह, सीओ साहिबाबाद आलोक दूबे, एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीएफओ सुनील सिंह खुद आग बुझाने में जुट गए। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की 12 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग को फैक्टरी के दूसरे एरिया में जाने से पहले ही काबू कर लिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

नहीं थी आग बुझाने की पूरी व्यवस्था
फैक्टरी में आग लगने के दौरान फायर फाइटिंग सिलिंडर थे। सीएफओ सुनील सिंह ने बताया कि फैक्टरी में आग बुझाने के लिए प्राथमिक उपकरण ही थे मगर जरूरी उपकरण जो होने चाहिए थे, वह मौजूद नहीं थे। इसके लिए फैक्टरी को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटवाई गई बिजली, लगी लोगों की भीड़
आग लगने के दौरान गांव के ही समाजसेवी नितिन मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग में कॉल कर इलाके की बिजली कटवाई। इस दौरान आसपास की फैक्टरी के कर्मचारी भी आ गए। मौके पर भारी भीड़ पहुंच गई। साहिबाबाद पुलिस और सिविल डिफेंस के वॉलेंटियर मौके पर पहुंचकर लोगों को नियंत्रित करने में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed